Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 07, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Delhi Weather Update: आज से दिल्ली में चलेगी लू, तीन दिन का येलो अलर्ट; जानिए कब मिलेगी राहत

    By sanjeev Gupta Edited By: Rajesh Kumar
    Updated: Mon, 07 Apr 2025 07:09 AM (IST)

    दिल्ली में सोमवार से लू चलने का अनुमान है। मौसम विभाग ने तीन दिन के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान अधिकतम तापमान 41 डिग्री और न्यूनतम तापमान 21 ...और पढ़ें

    दिल्ली में लू का कहर, तीन दिन रहेगा येलो अलर्ट। फाइल फोटो
    दिल्ली में लू का कहर, तीन दिन रहेगा येलो अलर्ट। फाइल फोटो

    राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। राजधानी में सोमवार से लू चलने का अनुमान है। मौसम विभाग ने तीन दिन के लिए येलो अलर्ट भी जारी किया है। इस दौरान तेज धूप के बीच न्यूनतम और अधिकतम तापमान दोनों सामान्य से अधिक रहेंगे और गर्म हवाएं भी चल सकती हैं।

    इस बीच, रविवार को आसमान साफ ​​रहा और दिनभर तेज धूप खिली रही। दिल्ली का न्यूनतम तापमान सामान्य से 1.5 डिग्री कम 18.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान सामान्य से 3.1 डिग्री अधिक 38.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

    पीतमपुरा सबसे गर्म इलाका रहा

    हवा में नमी का स्तर 68 से 22 फीसदी रहा। अधिकतम तापमान 39.3 डिग्री के लिहाज से रिज इलाका सबसे गर्म इलाका रहा, जबकि न्यूनतम तापमान 23.8 डिग्री के लिहाज से पीतमपुरा सबसे गर्म इलाका रहा।

    सोमवार को आसमान साफ ​​रहेगा

    मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जताया है कि सोमवार को आसमान साफ ​​रहेगा। दिनभर तेज धूप खिली रहेगी। मौसम में नमी कम होने से लोगों को गर्म हवा का अहसास होगा। अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 41 और 21 डिग्री रहने का अनुमान है।

    खबरें और भी

    मालूम हो कि मौसम विभाग के अनुसार, जब अधिकतम तापमान 40 डिग्री से ऊपर और सामान्य से साढ़े चार से साढ़े छह डिग्री सेल्सियस अधिक हो तो ऐसी स्थिति को हीट वेव माना जाता है। अगले तीन दिनों में अधिकतम तापमान 40 से 42 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है।

    हवा की गुणवत्ता फिलहाल खराब

    उधर, दिल्ली की हवा की गुणवत्ता फिलहाल खराब है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार रविवार को दिल्ली का एक्यूआई 209 दर्ज किया गया, जो खराब श्रेणी में है। एक दिन पहले यानी शनिवार को यह 163 था। यानी 24 घंटे के भीतर इसमें 46 अंकों की बढ़ोतरी हुई है। फिलहाल एक्यूआई इसी श्रेणी में रहने की संभावना है। एनसीआर के शहरों में भी यह मध्यम से खराब श्रेणी में है।

    यह भी पढ़ें: दिल्ली विधानसभा को मिलेगा ऐतिहासिक धरोहर का दर्जा, आम लोग कर सकेंगे इन हिस्सों का भ्रमण