यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 29, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Delhi Weather Update: दिल्ली-NCR में रात को ठंड और दिन में गर्मी, मौसम में क्यों हो रहा ये बदलाव?
Delhi Weather News दिल्ली-एनसीआर के मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। दिल्ली में ठंडी हवाओं के असर से तापमान में गिरावट आई है। इससे सुबह और रात को ठ ...और पढ़ें

HighLights
- ठंडी हवा के असर ने राजधानी में गिराया तापमान
- जनवरी महीने में सामान्य से ज्यादा गर्म है मौसम
राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। Delhi Weather Update : पहाड़ों की ओर से आने वाली उत्तर-पश्चिमी हवा के चलते दिल्ली में सुबह और रात के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। यही वजह रही कि मंगलवार को दिल्ली का न्यूनतम तापमान सामान्य से 2.8 डिग्री कम दर्ज किया गया।
तेज धूप और सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के अभाव में इस बार दिल्ली के लोग जनवरी में सामान्य से ज्यादा गर्म मौसम का सामना कर रहे हैं।
.jpeg)
सामान्य से ज्यादा है तापमान
दिल्ली में लगातार ही तापमान सामान्य से ज्यादा बना हुआ है। मंगलवार को इसमें थोड़ा परिवर्तन देखने को मिला। पहाड़ों की तरफ से आने वाली उत्तरी पश्चिमी व उत्तरी पूर्वी हवा के चलते न्यूनतम तापमान में कमी दर्ज की गई है।
(3).jpg)
मंगलवार को न्यूनतम तापमान 5.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 2.8 डिग्री सेल्सियस कम है। अधिकतम तापमान 25.4 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 3.3 डिग्री सेल्सियस अधिक है। हवा में नमी का स्तर 97 से 32 प्रतिशत तक रहा।
.jpeg)
आज कैसा रहेगा मौसम?
मौसम विभाग का अनुमान है कि बुधवार को दिन में हल्के बादलों की आवाजाही रह सकती है। इससे अधिकतम तापमान में भी एक-दो डिग्री की गिरावट हो सकती है। दिल्ली के लोगों को लगातार ही खराब हवा में सांस लेनी पड़ ही है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के मुताबिक मंगलवार को दिल्ली का एक्यूआई समग्र तौर पर 276 के अंक पर रहा।
खबरें और भी
.jpg)
यह तस्वीर है डीएलएफ के समीप चमचमाती आईटी हब है।
गुरुग्राम : दोपहर में रही तेज धूप, सर्दी हुई गायब
गुरुग्राम में कड़ाके की सर्दी वाले जनवरी महीने में ही तेज धूप ने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। दिन में इन गर्मी का अहसास होने लगा है और सर्दी गायब हो गई है। सुबह-शाम ही सर्दी महसूस की जा रही है। मंगलवार को दिनभर मौसम साफ रहा। न्यूनतम तापमान 5.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया।
पिछले दिनों न्यूनतम तापमान 11.0 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया था। अब फिर से रात का तापमान लगातार लुढ़क रहा है। अधिकतम तापमान 23.4 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग के अनुसार तीन फरवरी तक मौसम साफ रहने का अनुमान है।