यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 30, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Weather Update: उमस भरी गर्मी से हाल बेहाल, आने वाले दिनों में मिलेगी राहत; जानिए मौसम विभाग का नया अपडेट
Delhi Weather Update मौसमी उतार चढ़ाव के बीच राजधानी में अगले दो दिनों के दौरान हवा की रफ्तार तेज रहने की संभावना है। इसके चलते उमस भरी गर्मी थोड़ी क ...और पढ़ें

नई दिल्ली, राज्य ब्यूरो। मौसमी उतार चढ़ाव के बीच राजधानी में अगले दो दिनों के दौरान हवा की रफ्तार तेज रहने की संभावना है। इसके चलते उमस भरी गर्मी थोड़ी कम होगी। उधर, मंगलवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री ज्यादा रिकॉर्ड किया गया।
36.5 डिग्री सेल्सियस टेम्परेचर किया गया दर्ज
दिन भर खिली रही धूप के बीच मंगलवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री ज्यादा 36.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। जबकि, न्यूनतम तापमान 26.6 डिग्री सेल्सियस रहा। यह इस समय का सामान्य तापमान है। हवा में नमी का स्तर 81 से 52 प्रतिशत तक रहा। इसके चलते लोगों को उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ा।
हवाओं से मिलेगी राहत
मौसम विभाग का अनुमान है कि बुधवार को अधिकतम तापमान 37 और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। इसके चलते दोपहर के समय तेज गर्मी का अहसास होगा।
अगले दो दिनों के दौरान हवा की गति 40 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रह सकती है। तेज हवा के चलते लोगों को गर्मी और उमस कम महसूस होगी।
वायु गुणवत्ता चल रही साफ ही मौसम की मेहरबानी से दिल्ली की हवा लगातार साफ बनी हुई है। केन्द्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के मुताबिक मंगलवार को दिल्ली का एयर क्वालिटी इंडेक्स 162 रहा। इस स्तर की हवा को ''मध्यम'' श्रेणी में रखा जाता है। मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले दो दिनों के बीच हवा का यही स्तर बना रहेगा।