विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 26, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Delhi Weather: दिल्ली में छाया घना कोहरा, IGI एयरपोर्ट पर विजिबिलिटी हुई; 30 फ्लाइट्स प्रभावित

By Jagran News Edited By: Paras Pandey
Updated: Tue, 26 Dec 2023 10:28 AM (IST)

राजधानी दिल्ली आज मंगलवार सुबह भी घने कोहरे की चादर में लिपटी हुई नजर आई। विजिबिलिटी कम होने से हवाई से लेकर सड़क मार्ग पर यातायात प्रभावित हुआ। सड़क ...और पढ़ें

एयरपोर्ट पर दृश्यता महज 50 मीटर (फाइल फोटो)
एयरपोर्ट पर दृश्यता महज 50 मीटर (फाइल फोटो)

राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। उत्तर भारत के कई हिस्सों सहित दिल्ली एनसीआर भी कोहरे में लिपटा हुआ है। मंगलवार सुबह से ही घना कोहरा बना हुआ है। इस वजह से नजदीक की चीजें भी स्पष्ट दिखाई नहीं दे पा रही है।

इस वजह से वाहनों का आवागमन प्रभावित हुआ है। वाहन चालक दिन में भी लाइट जलाकर वाहन चलाने को मजबूर हो रहे हैं। वहीं एयरपोर्ट पर दृश्यता महज 50 मीटर होने से उड़ाने प्रभावित हुई हैं।

इससे पहले सोमवार को आइजीआइ एयरपोर्ट पर बहुत घना कोहरा होने के कारण चार घंटे दृश्यता शून्य रही। ऐसा इस सीजन में पहली बार हुआ। कोहरा इतना घना रहा कि नजदीक की चीजें भी दिखाई नहीं दे पा रही थी। इस वजह से वाहनों का आवागमन प्रभावित हुआ।

साथ कोहरे के कारण उड़ाने भी प्रभावित हुईं। साथ ही हल्की ठंडी हवा चलने के कारण पिछले दिन के मुकाबले न्यूनतम तापमान में 2.3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हुई। इस वजह से क्रिसमस के दिन ठंड थोड़ी अधिक रही। मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार और बुधवार को भी कोहरा बहुत अधिक होगा। इस वजह से वजह से मौसम विभाग ने दोनों दिन के लिए आरेंज अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग ने आज और कल के लिए जारी किया आरेंज अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में अधिकतम तापमान 23.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जो सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक है। न्यूनतम तापमान 7.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य है। एक दिन पहले अधिकतम तापमान 25.9 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 7.6 डिग्री सेल्सियस था।

मौसम विभाग के अनुसार रविवार की रात 12.30 बजे से कोहरा शुरू हुआ। तब दृश्यता एक हजार मीटर से नीचे 900 मीटर पर आ गया था और सोमवार सुबह 11.30 बजे तक कोहरा रहा। इस दौरान सुबह 5.30 से 9.30 बजे के बीच कोहरा बहुत अधिक होने के कारण पालम एयरपोर्ट के पास दृश्यता शून्य रही।

इस वजह से एयरपोर्ट के सभी रनवे पर आरवीआर (रनवे विजुअल रेंज) महज 125 से 175 मीटर रही। इस वजह से उड़ाने प्रभावित हुईं। सुबह साढ़े नौ बजे के बाद कोहरा कम होना शुरू हुआ। सफदरजंग में भी सुबह साढ़े आठ बजे दृश्यता 200 मीटर रही।

ठंडी हवा चलने से तापमान में 2.3 डिग्री सेल्सियस की हुई गिरावट

मौसम विभाग के क्षेत्रीय निदेशक कुलदीप श्रीवास्तव ने बताया कि पश्चिम विक्षोभ के बाद आसमान साफ होने, नमी अधिक होने और सुबह में हल्की ठंडी हवा चलने के कारण कोहरा बहुत घना कोहरा रहा। इस सीजन में कुछ दिन पहले न्यूनतम दृश्यता 50 मीटर दर्ज की गई थी।

इस सीजन में पहली बार दृश्यता शून्य रही है। मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।