Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 31, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Delhi Weather Update: दिल्ली में बारिश का दौर थमा तो बढ़ने लगी गर्मी, जानिए आज कैसा रहेगा मौसम?

    By Jagran NewsEdited By: Geetarjun
    Updated: Mon, 31 Jul 2023 05:00 AM (IST)

    झमाझम वर्षा का दौर थमते ही राजधानी में फिर उमस भरी गर्मी बढ़ने लगी है। आलम यह है कि 24 घंटे में ही अधिकतम तापमान में लगभग चार डिग्री सेल्सियस की बढ़ोत ...और पढ़ें

    दिल्ली में बारिश का दौर थमा तो बढ़ने लगी गर्मी, जानिए आज कैसा रहेगा मौसम
    दिल्ली में बारिश का दौर थमा तो बढ़ने लगी गर्मी, जानिए आज कैसा रहेगा मौसम

    HighLights

    1. वर्षा थमते ही बढ़ी उमसभरी गर्मी, 24 घंटे में चार डिग्री चढ़ा पारा।
    2. अगले कुछ दिन तक होगी हल्की बारिश, तापमान 36 से 37 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा।

    नई दिल्ली, राज्य ब्यूरो। झमाझम वर्षा का दौर थमते ही राजधानी में फिर उमस भरी गर्मी बढ़ने लगी है। आलम यह है कि 24 घंटे में ही अधिकतम तापमान में लगभग चार डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो गई है। शनिवार को जहां दिल्ली का अधिकतम तापमान 31.5 डिग्री रहा वहीं रविवार को यह 35.2 डिग्री दर्ज किया गया। यह सामान्य से भी एक डिग्री ज्यादा है।

    मौसम विभाग का मानना है कि अगले कुछ दिन तक वर्षा हल्की जबकि तापमान 36 से 37 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। रविवार को दिल्ली में दिनभर सूरज और बादलों के बीच लुकाछिपी चलती रही। मयूर विहार में जहां 3.5 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई। वहीं पटपड़गंज, दिल्ली विश्वविद्यालय में यह बूंदाबांदी तक सिमट गई।

    चार डिग्री ज्यादा रहा तापमान

    इसी के चलते उमस में भी वृद्धि देखने को मिली। शनिवार के मुकाबले रविवार को तापमान चार डिग्री ज्यादा रहा। न्यूनतम तापमान में कोई खास बदलाव देखने को नहीं मिला। रविवार को यह 25.2 डिग्री दर्ज किया गया जो सामान्य से एक डिग्री कम है। हवा में नमी का स्तर 92 से 63 प्रतिशत रहा।

    क्या कह रहा मौसम विभाग?

    मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले कुछ दिनों तक गर्मी और उमस से परेशानी हो सकती है। अगले छह दिन दिल्ली के कुछ इलाकों में हल्की बूंदाबांदी की संभावना है, तेज वर्षा नहीं होगी।

    खबरें और भी

    अगले दो दिन अधिकतम तापमान 37 डिग्री के आसपास रहने की उम्मीद है। बुधवार से एक बार फिर तापमान में कमी देखने को मिलेगी। बुधवार से शुक्रवार तक तापमान 34 से 35 डिग्री के आसपास रहने का अनुमान है। मंगलवार को दिल्ली में 18 से 20 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा चलने की भी संभावना है।