यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 07, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Delhi Weather: दिल्ली में अगले तीन दिनों तक चलेगी 'लू', 42 डिग्री के पार पहुंचेगा पारा; पढ़ें IMD का ताजा अपडेट
दिल्ली में अगले तीन दिनों तक लू का कहर जारी रहेगा। अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस को पार कर सकता है। मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी किया है। पंजाब और ...और पढ़ें

HighLights
- दिल्ली में अगले तीन दिनों तक लू का कहर जारी रहेगा, 40 डिग्री के पार जाएगा पारा
- गुजरात में गंभीर हीट वेब की स्थिति बनी हुई है, राज्य में रेड अलर्ट जारी किया गया
एएनआई, नई दिल्ली। दिल्ली में भी अगले तीन दिनों में हीटवेब की स्थिति बन सकती है। वहीं अधिकतम तापमान 40 से 42 डिग्री को पार कर सकता है। मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में पिछले 24 घंटों में मौसम में कोई खास बदलाव नहीं देखा गया। न्यूनतम तापमान सामान्य के आसपास रहा, लेकिन अधिकतम तापमान में थोड़ी बढ़ोतरी दर्ज की गई।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के वैज्ञानिक डॉ. नरेश कुमार ने सोमवार को देश में चल रही गर्मी की लहर के बारे में महत्वपूर्ण अपडेट दिया। उन्होंने बताया कि गुजरात में इस समय गर्मी की लहर से लेकर गंभीर गर्मी की लहर की स्थिति बनी हुई है, जिसके चलते राज्य के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है। इसके साथ ही पश्चिमी राजस्थान के लिए भी अगले दो दिनों तक रेड अलर्ट जारी किया गया है।
चार दिनों तक हरियाणा में भी लू की स्थिति
डॉ. कुमार ने कहा कि अगले तीन दिनों में पंजाब में हीटवेब की संभावना है, जबकि अगले चार दिनों में हरियाणा में भी ऐसी स्थिति देखने को मिल सकती है। दिल्ली के ज्यादातर इलाकों में अधिकतम तापमान 38 से 39 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा, जबकि न्यूनतम तापमान 19 से 23 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा। अधिकतम तापमान सामान्य से 2-4 डिग्री सेल्सियस अधिक होने के कारण लोगों को गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। दिन भर आसमान साफ रहा और पश्चिम-उत्तर-पश्चिमी हवाएं 18 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलीं, जिससे गर्मी की स्थिति और बढ़ गई।
पश्चिमी विक्षोभ हिमालयी क्षेत्र को करेगा प्रभावित
डॉ. नरेश कुमार ने यह भी जानकारी दी कि मंगलवार रात से एक पश्चिमी विक्षोभ हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित करेगा। इसके प्रभाव से हिमालय में तापमान में कमी शुरू होगी और यह असर तीन दिनों बाद पंजाब और हरियाणा में भी दिखाई देगा। IMD ने पहले ही 8 अप्रैल से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में इस नए पश्चिमी विक्षोभ के आने की भविष्यवाणी की थी।
खबरें और भी
गर्मी की लहर के चलते प्रभावित क्षेत्रों में लोगों से सावधानी बरतने की अपील की गई है। विशेषज्ञों का कहना है कि इस दौरान पानी का अधिक सेवन, हल्के कपड़े पहनना और धूप से बचाव जरूरी है। मौसम विभाग आने वाले दिनों में स्थिति पर नजर बनाए हुए है और समय-समय पर अपडेट जारी कर रहा है।