Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 19, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Delhi Weather Update: दिल्ली-NCR में तेज बारिश, उमस से लोगों को मिली राहत; कई जगह भरा पानी

    By Jagran NewsEdited By: Mohammad Sameer
    Updated: Sat, 19 Aug 2023 05:36 AM (IST)

    Delhi Weather Update शनिवार तड़के से ही दिल्ली-एनसीआर में वर्षा के साथ-साथ बादल भी गरज रहे हैं। शनिवार सुबह-सुबह ठंडी हवाओं ने मौसम में ठंडक ला दी। मौ ...और पढ़ें

    तेज बारिश ने लोगों को उमस से दिलाई राहत (file photo)
    तेज बारिश ने लोगों को उमस से दिलाई राहत (file photo)

    नई दिल्ली, ऑनलाइन डेस्कः मौसमी उतार चढ़ाव के बीच शनिवार तड़के राजधानी दिल्ली और NCR में तेज बारिश से लोगों को गर्मी से निजात मिली। शुक्रवार पूरे दिन तेज धूप के कारण लोगों को उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ा, ऐसे में बारिश ने उमस से राहत दी है। गुरुग्राम में भी बारिश हुई।

    दिल्ली-एनसीआर में वर्षा के साथ-साथ बादल भी गरज रहे हैं। शनिवार सुबह-सुबह ठंडी हवाओं ने मौसम में ठंडक ला दी। मौसम विभाग के अनुसार आज पूरे दिन मौसम के ऐसे ही बने रहने का अनुमान है। 

    बारिश ने पुनर्निर्मित सेंट्रल विस्टा एवेन्यू (अब कर्तव्य पथ) को भिगो दिया। राष्ट्रीय राजधानी में यमुना का जलस्तर शुक्रवार को खतरे के निशान से नीचे चला गया। नदी का खतरे का स्तर 204.5 मीटर है। 13 जुलाई को, दिल्ली में यमुना का अब तक का उच्चतम स्तर 208.66 मीटर दर्ज किया गया।