विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 04, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Delhi Weather Update: दिल्ली में वोटिंग के दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश को लेकर आया ये अपडेट

By sanjeev Gupta Edited By: Rajesh Kumar
Updated: Wed, 05 Feb 2025 07:37 AM (IST)

लोकतंत्र के महापर्व पर बुधवार को मतदान के दौरान दिल्ली वालों को मौसम परेशान नहीं करेगा। सुबह हल्का और मध्यम कोहरा रह सकता है लेकिन दिन चढ़ने के साथ ही ...और पढ़ें

बुधवार को दिन में बादलों की आवाजाही रहेगी और धूप भी निकलेगी(सांकेतिक तस्वीर)
बुधवार को दिन में बादलों की आवाजाही रहेगी और धूप भी निकलेगी(सांकेतिक तस्वीर)

HighLights

  1. बुधवार को मतदान के दौरान दिल्ली वालों को मौसम परेशान नहीं करेगा
  2. अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 25 और 10 डिग्री सेल्सियस रह सकता

राज्य ब्यूरो जागरण, नई दिल्ली। लोकतंत्र के महापर्व पर बुधवार को मतदान के दौरान दिल्ली वालों को मौसम परेशान नहीं करेगा। सुबह हल्का और मध्यम कोहरा रह सकता है, लेकिन दिन चढ़ने के साथ ही साफ हो जाएगा।

दिन में बादलों की आवाजाही रहेगी और धूप भी निकलेगी। बारिश की संभावना नहीं है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 25 और 10 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। यानी न ज्यादा ठंड होगी और न ज्यादा गर्मी।

विभिन्न इलाकों में हल्की वर्षा हुई

इस बीच मंगलवार को पश्चिमी विक्षोभ के असर से राजधानी के विभिन्न इलाकों में सुबह हल्की बारिश हुई। सुबह साढ़े आठ बजे तक 0.5 मिमी बारिश दर्ज की गई। लोधी रोड पर 0.4 मिमी जबकि रिज इलाके और आयानगर में बूंदाबांदी दर्ज की गई। अधिकतम तापमान 26.0 डिग्री रहा जो सामान्य से 3.7 डिग्री अधिक रहा, जबकि न्यूनतम तापमान 12.8 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 4.4 डिग्री अधिक रहा।

खराब श्रेणी में रही दिल्ली की वायु गुणवत्ता

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) की ओर से जारी एयर क्वालिटी बुलेटिन के अनुसार, मंगलवार को दिल्ली का एक्यूआई 264 दर्ज किया गया। एक दिन पहले सोमवार को यह 286 था। यानी 24 घंटे में इसमें 22 अंकों की गिरावट आई है। एनसीआर के शहरों में भी हवा की गुणवत्ता मध्यम से खराब श्रेणी में दर्ज की गई है। निकट भविष्य में इसमें ज्यादा बढ़ोतरी की संभावना नहीं है।

मंगलवार को एनसीआर के विभिन्न शहरों का एक्यूआई

 शहर  सीपीसीबी  आइक्यू एयर
 दिल्ली    264      316
 गुरुग्राम    234      258
 गाजियाबाद    142      250
 फरीदाबाद    203      171
 ग्रेटर नोएडा    194      174
 नोएडा    141      184

यह भी पढ़ें: Delhi Election 2025: फूल माला और ढोल-नगाड़ों की धुन पर पोलिंग पार्टियों का स्वागत, देखें PHOTOS

दिल्ली में एक्यूआई 247 रिकॉर्ड

जहां तक ​​बारिश की बात है तो दिल्ली में सुबह 8:30 बजे तक 0.5 मिमी बारिश हुई जबकि लोधी रोड पर 0.4 मिमी बारिश दर्ज की गई। रिज इलाके और आयानगर में भी बूंदाबांदी हुई।

जहां तक ​​AQI की बात है तो दिल्ली की हवा की गुणवत्ता अभी भी खराब श्रेणी में है। सुबह 10 बजे AQI 247 दर्ज किया गया। इसे खराब श्रेणी में रखा गया है। फिलहाल इसमें ज्यादा बदलाव की संभावना नहीं है।