Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 13, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Delhi Weather: ठंड खूब सताएगी इस बार, IMD की तरफ से आया बड़ा अपडेट; बारिश के भी आसार

    Updated: Fri, 13 Dec 2024 04:30 PM (IST)

    दिल्ली में ठंड का सितम जारी है और मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में और भी ठंड बढ़ने की चेतावनी दी है। आईएमडी के अनुसार पहाड़ों पर बर्फबारी के कारण मैदा ...और पढ़ें

    इस बार सर्दी लंबी खींचेगी। जागरण फोटो
    इस बार सर्दी लंबी खींचेगी। जागरण फोटो

    HighLights

    1. इस बार जमकर सताएगी सर्दी।
    2. मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट।
    3. बृहस्पतिवार की सुबह सबसे ठंडी रही।

    अरविंद शर्मा, नई दिल्ली। अबकी बार ठंड का मौसम कई उतार-चढ़ाव का साक्षी बनने जा रहा है। शुरुआत देर से हुई है तो अंत भी जल्दी नहीं होगा। आमतौर पर 15 जनवरी के बाद से ठंड की विदाई होने लग जाती है। 

    लगभग दो हफ्ते की देर से सर्द मौसम की वापसी

    मौसम विज्ञानियों का मानना है कि मानसून की राह पर चलते हुए लगभग दो हफ्ते की देर से सर्द मौसम की वापसी होगी। मतलब जनवरी के बाद सर्दी का ढलान शुरू हो सकता है।

    दूसरे सप्ताह से हुई सर्दी की शुरुआत

    मजबूत पश्चिमी विक्षोभ की कमी के चलते उत्तर भारत में दिसंबर के पहले सप्ताह तक सामान्य से ऊपर तापमान था, लेकिन पहाड़ों में जब मजबूत पश्चिमी विक्षोभ आया तो दूसरे सप्ताह से सर्दी की शुरुआत हुई। 

    पहाड़ों में जारी रहेगी बर्फबारी

    स्काइमेट का मानना है कि आगे आठ-दस दिनों तक कोई अन्य विक्षोभ नहीं आने जा रहा। फिर भी पहाड़ों में बर्फबारी जारी रहेगी। इसके चलते जम्मू-कश्मीर, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली एवं पश्चिमी उत्तर प्रदेश समेत मैदानी राज्यों में तीन-चार दिनों तक तापमान में गिरावट जारी रहेगी, लेकिन जैसे ही बर्फबारी का असर कम होने लगेगा वैसे ही सर्द हवाएं गर्म होने लगेंगी।

    खबरें और भी

    दिसंबर में तीन वर्षों में सबसे अधिक ठंडी रही बृहस्पतिवार की सुबह

    पहाड़ों की तरफ से चलने वाली बर्फीली हवाओं के कारण दिल्ली में लगातार दूसरे दिन शीत लहर जैसी स्थिति रही और न्यूनतम तापमान में पिछले दिन के मुकाबले भी 0.4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हुई।

    बृहस्पतिवार की सुबह अब तक सबसे अधिक ठंड रही

    इस वजह से बृहस्पतिवार सुबह न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस कम रहा। इससे तीन वर्षों के दौरान दिसंबर में बृहस्पतिवार की सुबह अब तक सबसे अधिक ठंड रही। 

    कई जगहों पर शीत लहर चलेगी

    मौसम विभाग के अनुसार, अभी दो दिन दिल्ली में कई जगहों पर शीत लहर चलेगी। मौसम विभाग ने शुक्रवार व शनिवार के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। न्यूनतम तापमान 4.5 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से चार डिग्री कम है। यह तीन वर्षों में दिसंबर में सबसे कम न्यूनतम तापमान है। 

    यह भी पढ़ें- अल्लू अर्जुन की दलीलों के दौरान क्यों हुआ शाह रुख खान का जिक्र, जानिए जमानत देते हुए अदालत ने क्या-क्या कहा

    20 दिसंबर 2021 को दर्ज किया गया था 3.2 न्यूनतम तापमान

    इससे पहले दिसंबर में कम न्यूनतम तापमान 20 दिसंबर 2021 को 3.2 डिग्री दर्ज हुआ। बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान में भी पिछले दिन के मुकाबले 0.8 डिग्री की गिरावट हुई। अधिकतम तापमान 22.2 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस कम है।

    यह भी पढे़ं- Bihar New DGP: 3 महीने में बदल गए बिहार के डीजीपी, आलोक राज की जगह लेंगे ये तेज तर्रार अफसर