Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 17, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Delhi Weather: दिल्ली में चढ़ा पारा, सीजन का दूसरा सबसे गर्म दिन; बारिश को लेकर क्या है IMD का अपडेट

    Updated: Tue, 18 Feb 2025 06:59 AM (IST)

    दिल्ली में मंगलवार रात हल्की बारिश हो सकती है। सोमवार को राजधानी में अधिकतम तापमान सामान्य से 4.6 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। मौसम विभाग ने मंगलवार को आ ...और पढ़ें

    दिल्ली में बारिश के बन रहे आसार।
    दिल्ली में बारिश के बन रहे आसार।

    राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। राजधानी में सोमवार को तेज धूप होने के कारण अधिकतम तापमान सामान्य से 4.6 डिग्री सेल्सियस रहा। इस वजह से सोमवार का दिन इस माह अब तक दूसरा सबसे अधिक गर्म दिन रहा।

    मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को आकाश में आंशिक बादल छाए रह सकते हैं। सुबह में स्मॉग व धुंध हो सकती है। अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। इसके बाद पश्चिमी विक्षोभ के कारण बुधवार रात व बृहस्पतिवार को दिल्ली के कई इलाकों में बहुत हल्की वर्षा हो सकती है।

    अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज

    मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान 11.2 डिग्री सेल्सियस अधिक है जो सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस अधिक है। एक दिन पहले रविवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान 28.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 9.9 डिग्री सेल्सियस था।

    इस तरह पिछले दिन के मुकाबले अधिकतम तापमान में 0.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान में 1.3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई। पीतमपुरा में अधिकतम 29.4 डिग्री सेल्सियस और तापमान 14.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

    दिल्ली में हवा की गुणवत्ता खराब श्रेणी में बरकरार

    एनसीआर में सोमवार प्रदूषण के स्तर में आंशिक सुधार हुआ। फिर भी दिल्ली व गुरुग्राम में हवा की गुणवत्ता खराब श्रेणी में रही। एनसीआर के बाकी अन्य प्रमुख शहरों मेंं हवा की गुणवत्ता मध्यम श्रेणी में रही। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार अगले तीन दिन तक हवा की गुणवत्ता मध्यम श्रेणी में रह सकती है।

    एयर इंडेक्स 231 रहा जो खराब श्रेणी में

    सीपीसीबी के अनुसार दिल्ली का एयर इंडेक्स 231 रहा जो खराब श्रेणी में है। एक दिन पहले दिल्ली का एयर इंडेक्स 294 था। इसके मुकाबले एयर इंडेक्स में 63 अंक कम हुआ। वहीं स्विस कंपनी आइक्यूएयर ने रविवार रात 12 बजे से सोमवार रात साढ़े आठ बजे के बीच दिल्ली का एयर इंडेक्स 184 बताया, जो सीपीसीबी के मानक के अनुसार मध्यम श्रेणी में माना जाता है।

    खबरें और भी

    एनसीआर में सीपीसीबी व आइक्यूएयर के अनुसार एयर इंडेक्स

    शहर सीपीसीबी आइक्यूएयर
    दिल्ली 231 184
    फरीदाबाद 165 171
    गाजियाबाद 129 151
    ग्रेटर नोएडा 158 157
    गुरुग्राम 228 166
    नोएडा 164 156

    यह भी पढ़ें- '10 दिन हो गए, अब तक दिल्ली को क्यों नहीं मिला नया CM', AAP ने BJP पर उठाए सवाल