Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 14, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Weather Update: दिल्ली में उमस से बेहाल हुए लोग, चार दिनों में आठ डिग्री बढ़ा पारा; आज बूंदाबांदी के आसार

    By sanjeev GuptaEdited By: Narender Sanwariya
    Updated: Thu, 14 Sep 2023 06:14 AM (IST)

    Delhi Weather Update Today मौसम विभाग का अनुमान है कि बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहेगा। इस द ...और पढ़ें

    बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहेगा।
    बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहेगा।

    नई दिल्ली, राज्य ब्यूरो। मौसमी उतार चढ़ाव के बीच दिल्ली का तापमान पिछले चार दिनों में आठ डिग्री तक बढ़ गया है। अच्छी बरसात नहीं होने और दिन भर तेज धूप खिली रहने के कारण सितंबर के मध्य में भी लोगों को उमस भरी गर्मी झेलनी पड़ रही है। बुधवार को दिल्ली में सुबह ही धूप खिल गई थी। दिन चढ़ने के साथ साथ धूप और तेज होती गई। अधिकतम तापमान में भी वृद्धि देखने को मिली। रिज क्षेत्र में बूंदाबांदी दर्ज की गई। लेकिन इससे तापमान पर कोई खास फर्क नहीं पड़ा। बुधवार को अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री ज्यादा 36.1 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री ज्यादा 25.7 डिग्री सेल्सियस रहा। हवा में नमी का स्तर 93 से 63 प्रतिशत तक रहा।

    यह भी पढ़ें: Weather Update: ओडिशा, छत्तीसगढ़ समेत यहां हुई रिकॉर्डतोड़ बारिश; IMD का अलर्ट; पढ़ें दिल्ली-UP व बिहार का हाल

    आज भी होगी बारिश

    पिछले चार दिनों के अधिकतम तापमान पर नजर डालें तो अधिकतम तापमान में आठ डिग्री का इजाफा हुआ है। अच्छी वर्षा और दिन भर बादल छाए रहने के चलते 10 सितंबर को मौसम खासा सुहाना हो गया था। इस दिन अधिकतम तापमान 28.3 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया था। लेकिन, इसके बाद से लगातार अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी हो रही है। मौसम विभाग का अनुमान है कि बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहेगा। इस दौरान हवा की गति 12 से 16 किमी प्रति घंटे तक रहने का अनुमान है। कहीं कहीं बूंदाबांदी भी हो सकती है।

    यह भी पढ़ें: Samba News: सांबा में बारिश के बाद उफान पर नदी-नाले, देवक नदी में कार बही; बाल-बाल बचा चालक

    वायु की गुणवत्ता का स्तर

    उधर मौसम की मेहरबानी से दिल्ली की हवा लगातार साफ है। कहने को चार दिन बाद यह "संतोषजनक" श्रेणी से "मध्यम" श्रेणी में जरूर आ गई है। मतलब, चार दिन से एयर क्वालिटी इंडेक्स 100 से नीचे चल रहा था जबकि अब यह 100 से ऊपर हो गया है। केन्द्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के मुताबिक बुधवार को दिल्ली का एयर क्वालिटी इंडेक्स 106 रहा। इस स्तर की हवा को "मध्यम" श्रेणी में रखा जाता है। मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले दो दिनों के बीच वायु गुणवत्ता का स्तर इसी के आसपास रहेगा।