Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 03, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Delhi Weather: दिल्ली में आज से बदलेगा मौसम का मिजाज, अगले छह दिन में कितना चढ़ेगा पारा?

    By sanjeev Gupta Edited By: Rajesh Kumar
    Updated: Thu, 03 Apr 2025 07:09 AM (IST)

    दिल्ली में गर्मी का सितम जारी है और आने वाले छह दिनों में तापमान में और बढ़ोतरी होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार अधिकतम तापमान 42 डिग्री तक पह ...और पढ़ें

    अगले छह दिनों में 42 डिग्री तक पहुंच सकता है दिल्ली का पारा। फाइल फोटो
    अगले छह दिनों में 42 डिग्री तक पहुंच सकता है दिल्ली का पारा। फाइल फोटो

    HighLights

    1. अगले छह दिनों में 42 डिग्री तक पहुंच सकता है दिल्ली का पारा।
    2. दिल्ली में फिर से ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान का पहला चरण लागू।

    राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। दिल्ली में बढ़ती गर्मी और बढ़ते तापमान से निकट भविष्य में राहत मिलती नहीं दिख रही है। गुरुवार से तीन दिन तक तेज हवाएं चलने का अनुमान है, लेकिन इससे तापमान में कमी नहीं आएगी। मौसम विभाग के अनुसार छह दिन में अधिकतम तापमान 42 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है।

    ऐसा रहा बुधवार के मौसम का हाल

    दिनभर साफ आसमान और तेज धूप के बीच बुधवार को दिल्ली का न्यूनतम तापमान सामान्य से 4.6 डिग्री कम 14.2 डिग्री दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान सामान्य से 2.4 डिग्री अधिक 36.4 डिग्री दर्ज किया गया। हवा में नमी का स्तर 78 से 16 फीसदी रहा।

    सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान 38.4 डिग्री के साथ आयानगर सबसे गर्म इलाका रहा, जबकि सबसे ज्यादा न्यूनतम तापमान 20.4 डिग्री के साथ पीतमपुरा सबसे गर्म इलाका रहा।

    गुरुवार को तेज चलेंगी हवाएं

    मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि गुरुवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। 10 से 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी।

    कई बार हवा की गति 30 किलोमीटर प्रति घंटे तक भी जा सकती है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 38 और 17 डिग्री रहने का अनुमान है। शुक्रवार और शनिवार को भी तेज हवाओं का दौर जारी रहेगा लेकिन तापमान में बदलाव नहीं होगा। मंगलवार तक अधिकतम तापमान 42 डिग्री जबकि न्यूनतम 23 डिग्री तक पहुंच जाएगा।

    दिल्ली में ग्रैप वन प्रतिबंध लागू

    बता दें कि चार दिन तक मध्यम श्रेणी में रहने के बाद सोमवार को दिल्ली की हवा एक बार फिर खराब हो गई। इसके चलते ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (ग्रैप) के पहले चरण के(Delhi Grape Forest Restrictions) प्रतिबंध भी लागू कर दिए गए।

    खबरें और भी

    29 मार्च को ही हवा की गुणवत्ता में सुधार के बाद सभी प्रतिबंध हटा लिए गए थे, लेकिन वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) ने बुधवार को ग्रैप के पहले चरण के प्रतिबंधों को फिर से लागू करने का फैसला किया है।

    रेस्टोरेंट और होटलों में कोयला और लकड़ी जलाने पर रोक

    इसके तहत समय अवधि पूरी कर चुके पेट्रोल और डीजल वाहनों पर रोक रहेगी। कूड़ा जलाने पर भी रोक रहेगी। इसके साथ ही रेस्टोरेंट और होटलों में कोयला और लकड़ी जलाने पर भी रोक रहेगी।

    केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार बुधवार को राजधानी का एक्यूआई 217 रहा, जो खराब श्रेणी में आता है। 29 मार्च को यह 153 यानी मध्यम श्रेणी में दर्ज किया गया था। अगले कुछ दिनों में इसमें कोई बदलाव की संभावना नहीं है।

    तब से यह लगातार 200 से नीचे यानी मध्यम श्रेणी में चल रहा था। एनसीआर के शहरों में भी बुधवार को एक्यूआई मध्यम से खराब श्रेणी में रहा। अगले कुछ दिनों में इसमें ज्यादा बदलाव की संभावना नहीं है।

    गुरुवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे

    बता दें कि मौसम विभाग ने पूर्वानुमान लगाया है कि गुरुवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। 10 से 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी। कई बार हवा की गति 30 किलोमीटर प्रति घंटे तक भी जा सकती है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 38 और 17 डिग्री रहने का अनुमान है।

    शुक्रवार और शनिवार को भी तेज हवाओं का दौर जारी रहेगा लेकिन तापमान में कोई बदलाव नहीं होगा। मंगलवार तक अधिकतम तापमान 42 डिग्री जबकि न्यूनतम 23 डिग्री तक पहुंच जाएगा।

    यह भी पढ़ें: सावधान! दिल्ली में 14 रुपये के नाम पर दो लाख का चूना, साइबर ठगों ने अपनाया नया तरीका