Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 13, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Delhi Weather Update: दमघोंटू होने लगी राजधानी की हवा, खतरनाक स्तर पर पहुंचा AQI; छह सालों का टूटा रिकॉर्ड

    By Jagran NewsEdited By: Narender Sanwariya
    Updated: Fri, 13 Oct 2023 06:45 AM (IST)

    Delhi Weather Update बृहस्पतिवार को दिल्ली का एक्यूआइ 200 के पार हो गया। मानसून की वापसी के बाद यह सीजन का तीसरा दिन है जब वायु गुणवत्ता खराब श्रेणी म ...और पढ़ें

    Delhi Weather Update: दमघोंटू होने लगी राजधानी की हवा, खतरनाक स्तर पर पहुंचा AQI; छह सालों का टूटा रिकॉर्ड
    Delhi Weather Update: दमघोंटू होने लगी राजधानी की हवा, खतरनाक स्तर पर पहुंचा AQI; छह सालों का टूटा रिकॉर्ड

    HighLights

    1. कई दिनों तक ''मध्यम'' दिल्ली की हवा एक बार फिर से ''खराब'' श्रेणी में पहुंच गई।
    2. बृहस्पतिवार को दिल्ली का एक्यूआइ 220 रहा।

    राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। कई दिनों तक ''मध्यम'' दिल्ली की हवा एक बार फिर से ''खराब'' श्रेणी में पहुंच गई। बृहस्पतिवार को दिल्ली का एक्यूआइ 200 के पार हो गया। मानसून की वापसी के बाद यह सीजन का तीसरा दिन है, जब वायु गुणवत्ता 'खराब' श्रेणी में रहा।

    दिल्ली के कई इलाकों का एक्यूआइ 300 के पार यानी 'बहुत खराब' श्रेणी में दर्ज किया गया। मानसून की वापसी के बाद छह और सात अक्टूबर को 200 के पार यानी खराब श्रेणी में पहुंच गया था। इसके बाद हवा की गति बढ़ी और प्रदूषक कणों का बिखराव तेज हो गया। लिहाजा, प्रदूषण की स्थिति से राहत मिली, लेकिन बृहस्पतिवार को एक बार फिर से हवा 'खराब' श्रेणी में पहुंच गई।

    यह भी पढ़े- Delhi Metro Timing: दिल्ली मेट्रो से यात्रा करने वालों के लिए जरूरी खबर, रविवार को बदली रहेगी Metro की टाइमिंग

    दिल्ली का AQI पहुंचा 220

    केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के मुताबिक, बृहस्पतिवार को दिल्ली का एक्यूआइ 220 रहा। इस स्तर की हवा को ''खराब'' श्रेणी में रखा जाता है। एक दिन पहले बुधवार को यह 193 यानी ''मध्यम'' श्रेणी में रहा था। चौबीस घंटे के भीतर इसमें 27 अंकों की बढ़ोतरी हुई है। अगले दो दिनों के बीच भी वायु गुणवत्ता के लगभग इसी स्तर पर रहने की संभावना है। उधर एनसीआर के शहरों की बात करें तो फरीदाबाद का 198, गाजियाबाद का 192, ग्रेटर नोएडा का 223, गुरुग्राम का 140 जबकि नोएडा का 178 दर्ज किया गया। ग्रेटर नोएडा का एक्यूआइ ''खराब'' जबकि अन्य सभी जगह 'मध्यम' श्रेणी में रहा।

    इन इलाकों का एक्यूआइ का रहा सबसे खराब

    • बवाना- 301
    • वजीरपुर- 284
    • बुराड़ी- 273
    • जहांगीरपुरी- 274
    • मुंडका - 271

    छह साल में सबसे ठंडी रही बृहस्पतिवार की सुबह

    मौसमी उतार चढ़ाव के बीच दिन के समय भले ही गर्मी अभी बरकरार है, लेकिन राजधानी में सुबह और शाम का मौसम सुहाना होने लगा है। इसी कड़ी में बृहस्पतिवार की सुबह छह साल के दौरान सबसे ठंडी रही। मौसम

    खबरें और भी

    विभाग के मुताबिक, दिल्ली की मानक वेधशाला सफदरजंग में बृहस्पतिवार का अधिकतम तापमान 34.7 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से एक डिग्री ज्यादा है। वहीं, न्यूनतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री कम 16.4 डिग्री सेल्सियस रहा।

    अक्टूबर के पहले पखवाड़े में इतना कम तापमान 16.6 डिग्री सेल्सियस नौ अक्टूबर 2018 में दर्ज किया गया था। बृहस्पतिवार को हवा में नमी का स्तर 94 से 42 प्रतिशत तक रहा। मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले दो दिनों तक न्यूनतम तापमान सामान्य से कम जबकि अधिकतम तापमान ज्यादा ही रिकॉर्ड होगा।

    यह भी पढ़ें- Delhi Pollution: दिल्ली-NCR पहुंचने लगा पराली का धुआं, बुधवार को तीन प्रतिशत रही प्रदूषण में हिस्सेदारी