Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 29, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Delhi Weather Update: दिल्ली में ठंड पसारने लगी पांव, सीजन का सबसे ठंडा दिन रहा शनिवार; आज कैसा रहेगा मौसम?

    By Jagran NewsEdited By: Narender Sanwariya
    Updated: Sun, 29 Oct 2023 06:45 AM (GMT+05:30)

    Delhi Weather Update दिल्ली में इस सीजन में पहली बार शनिवार को न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस से कम रहा। इस वजह से इस सीजन में अब तक शनिवार की सुबह ...और पढ़ें

    Delhi Weather Update: दिल्ली में ठंड पसारने लगी पांव, सीजन का सबसे ठंडा दिन रहा शनिवार; आज कैसा रहेगा मौसम?
    Delhi Weather Update: दिल्ली में ठंड पसारने लगी पांव, सीजन का सबसे ठंडा दिन रहा शनिवार; आज कैसा रहेगा मौसम?

    HighLights

    1. दिल्ली में बढ़ने लगी ठंड
    2. सीजन में शनिवार को रही अब तक सबसे ठंडी सुबह

    राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। राजधानी में इस सीजन में पहली बार शनिवार को न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस से कम रहा। इस वजह से इस सीजन में अब तक शनिवार की सुबह सबसे अधिक ठंडी रही। मौसम विभाग के अनुसार रविवार को आकाश साफ रहेगा, सुबह में धुंध होगी।

    न्यूनतम तापमान रहा 16 डिग्री सेल्सियस

    अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस रहने का पूर्वानुमान है। अगले छह दिनों तक मौसम ऐसा ही बना रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में अधिकतम तापमान 32.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस से कम है। न्यूनतम तापमान 14.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस कम है। लोधी रोड में न्यूनतम तापमान 14.6 डिग्री सेल्सियस और आया नगर में न्यूनतम तापमान 14.8 डिग्री सेल्सियस रहा।

    दिल्ली में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 15.2 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 31.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। इसके मुकाबले न्यूनतम तापमान में करीब एक डिग्री सेल्सियस की गिरावट हुई। वहीं अधिकतम तापमान में आंशिक बढ़ोतरी हुई।

    यह भी पढ़ें- Delhi: मनीष सिसोदिया को होगी जेल या आएंगे बाहर? सुप्रीम कोर्ट जमानत पर 30 अक्टूबर को सुनाएगा फैसला