Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 18, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Delhi Weather Updates: दिल्ली-NCR में गर्मी के तीखे तेवर, आज हल्की बारिश के आसार

    By Jagran NewsEdited By: Nitin Yadav
    Updated: Fri, 18 Aug 2023 07:28 AM (IST)

    दिल्ली में बीते दिनों से लोग उमस भरी गर्मी से बेहाल हैं। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि शुक्रवार को भी ऐसा ही मौसम बना रहेगा। बादलों की आवाजाही हो सक ...और पढ़ें

    Delhi Weather Updates: दिल्ली-NCR में गर्मी के तीखे तेवर, आज हल्की बारिश के आसार
    Delhi Weather Updates: दिल्ली-NCR में गर्मी के तीखे तेवर, आज हल्की बारिश के आसार

    नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। राष्ट्रीय राजधानी में मानसून के ब्रेक पर चले जाने से लगातार उमस भरी गर्मी बढ़ रही है। मौसम विभाग की मानें तो अभी अगले कई दिन ऐसा ही मौसम बना रहेगा।

    गुरुवार को सुबह से तेज धूप निकल गई थी। दिन चढ़ने के साथ साथ इसकी चुभन और बढ़ती गई। ऐसे में अधिकतम तापमान भी सामान्य से तीन डिग्री अधिक 36.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 27.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, हवा में नमी का स्तर 85 से 53 प्रतिशत रहा।

    दिन भर छाए रहेंगे बादल

    मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि शुक्रवार को भी ऐसा ही मौसम बना रहेगा। बादलों की आवाजाही हो सकती है लेकिन वर्षा होने के आसार नहीं है। अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।

    मौसम विभाग ने यह भी पूर्वानुमान जताया है कि शनिवार से अगले कई दिनों तक हल्की वर्षा अथवा बूंदाबांदी होने की संभावना रहेगी, लेकिन इससे न तो गर्मी कम होगी और न ही तापमान में गिरावट आएगी।

    दिल्ली में कई जगहों पर बूंदाबांदी, लेकिन उमस में कमी नहीं

    मौसमी उतार चढ़ाव के बीच बुधवार को राजधानी के कई इलाकों में बूंदाबांदी हुई। लेकिन इससे उमस और गर्मी में कोई कमी नहीं आई।

    मौसम विभाग के मुताबिक अच्छी वर्षा के अभाव में अगले तीन-चार दिन तक उमस भरी गर्मी बने रहने के आसार हैं। बुधवार को सुबह से ही धूप तीखी हो गई थी। दोपहर के समय कुछ हिस्सों में बादलों की आवाजाही देखी गई। इस दौरान सफदरजंग, पालम, लोधी रोड और आयानगर जैसे इलाकों में बूंदाबांदी हुई। लेकिन कुछ ही देर में फिर से धूप निकल गई और उमस भरी गर्मी बढ़ गई।

    दिल्ली का अधिकतम तापमान 36.1 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से दो डिग्री ज्यादा है। न्यूनतम तापमान सामान्य स्तर पर 26.4 डिग्री सेल्सियस रहा। हवा में नमी का स्तर 90 से 59 प्रतिशत तक रहा।

    मौसम विभाग का अनुमान है कि गुरुवार को अधिकतम तापमान 37 और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। इस दौरान हवा की गति 20 किमी प्रति घंटे रहने की संभावना है। कहीं-कहीं बूंदाबांदी भी हो सकती है।

    खबरें और भी