Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 14, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Delhi Weather: दिल्ली-NCR में बारिश के साथ दस्तक देगी सर्दी, मौसम विभाग ने दिया ताजा अपडेट

    By Jagran NewsEdited By: Nitin Yadav
    Updated: Sat, 14 Oct 2023 07:50 AM (IST)

    दिल्ली-एनसीआर में मौसम बदलने लगा है। सुबह के वक्त लोगों को हल्की सर्दी भी महसूस होने लगी है। अब आईएमडी ने दिल्ली के मौसम का हाल साझा करते हुए बताया कि ...और पढ़ें

    Delhi Weather: दिल्ली-NCR में बारिश के साथ दस्तक देगी सर्दी।
    Delhi Weather: दिल्ली-NCR में बारिश के साथ दस्तक देगी सर्दी।

    HighLights

    1. दिल्ली-एनसीआर में दो दिन बारिश के आसार
    2. बारिश से बदल जाएगा दिल्ली का मौसम
    3. मौसम विभाग ने दिया ताजा अपडेट

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर में मौसम बदलने लगा है। सुबह के वक्त लोगों को हल्की सर्दी भी महसूस होने लगी है। अब आईएमडी ने दिल्ली के मौसम का हाल साझा करते हुए बताया कि आने वाले दिनों में दिल्ली के अंदर हल्की बारिश हो सकती है, जिससे तापमान में गिरावट आ सकती है।

    मौसम विभाग के मुताबिक, शनिवार को राष्ट्रीय राजधानी और आसपास के इलाके में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। इस दौरान अधिकतम तापमान 36.2, जबकि न्यूनतम तापमान 19.8 रहने की संभावनाएं हैं। शुक्रवार को यानी 13 अक्टूबर को अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री के आसपास दर्ज किया गया था।

    अगले दो बारिश के आसार: मौसम विभाग

    विभाग ने आगे बताया कि दिल्ली और आसपास के इलाके में रविवार, सोमवार को दिन भर बादल छाए रहेंगे। इस दौरान हल्की बारिश होने की संभावना है।

    यह भी पढ़ें: Weather Update Today: दिल्ली में पड़ रही गर्मी, बिहार में ठंड देगी दस्तक; जाने अपने राज्य के मौसम का हाल

    खराब हुई दिल्ली की हवा

    अनुमानित AQI शुक्रवार को दर्ज हुआ AQI
    आइटीओ आज का अनुमानित- 251 240- खराब
    डीटीयू आज का अनुमान-294 283- खराब
    इहबास आज का अनुमान- 291 280- खराब
    बुराड़ी क्रासिंग आज का अनुमान- 284 275- खराब
    आनंद विहार आज का अनुमान- 296 285- खराब
    गुरुग्राम आज का अनुमान- 188 177- मध्यम
    गाजियाबाद आज का अनुमान- 226 218- खराब
    ग्रेटर नोएडा आज का अनुमान- 295 288- खराब
    फरीदाबाद आज का अनुमान- 227 218- खराब
    नोएडा आज का अनुमान- 262 250- खराब

    यह भी पढ़ें: Delhi Pollution: दिल्ली-NCR में जहरीली हवा फूला रही सांसें, आने वाले दिनों में पराली भी बढ़ाएगी मुश्किल