Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 13, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Delhi Rain: दिल्ली NCR में मौसम ने ली करवट, कहीं हल्की तो कहीं झमाझम बारिश

    Updated: Sat, 13 Jul 2024 04:31 PM (IST)

    दिल्ली में सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए हुए थे। दोपहर बाद कहीं-कहीं पर हल्की बारिश हुई तो कहीं पर झमाझम बारिश देखी गई। सुबह भी राजधानी के अलावा ...और पढ़ें

    Delhi Weather: दिल्ली में हुआ सुहाना मौसम।
    Delhi Weather: दिल्ली में हुआ सुहाना मौसम।

    राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। मौसम के करवट लेने से मिली राहत शनिवार को दूसरे दिन भी बरकरार रही। तेज हवाओं के चलते भीषण गर्मी से दिल्ली वासियों को थोड़ी ही सही, लेकिन राहत मिली। हालांकि उमस भी लोगों को परेशान कर रही है।

    आज भी सुबह से ही मौसम के मिजाज में कुछ राहत देखने को मिल रही है। एनसीआर में कई जगह सुबह हल्की वर्षा भी हुई। शायद इसीलिए कल के मुकाबले आज के न्यूनतम तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है।

    हल्की वर्षा और मौसम हुआ सुहावना...शनिवार को दिनभर सूरज और बादलों की आंख मिचौली चलती रही और हल्की वर्षा ने मौसम को खुशगवार बना दिया। कर्तव्य पथ पर हल्की वर्षा का कुछ इस तरह आनंद लेता परिवार। ध्रुव कुमार

    कल था 29.6 डिग्री जबकि आज रिकॉर्ड किया गया सामान्य से दो डिग्री कम 26.2 डिग्री सेल्सियस। मौसम विभाग के मुताबिक दिन में भी बादल छाए रहेंगे।

    30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली हवा के साथ गर्जन वाले बादल बनने,ल और हल्की वर्षा होने के आसार हैं। अधिकतम तापमान 35 डिग्री के आसपास रह सकता है। मौसम विभाग ने ग्रीन अलर्ट भी जारी किया है।

    यमुनापार में जलमग्न हुई सड़कें

    शनिवार सुबह हई वर्षा के यमुनापार के कई इलाकों में जलभराव हो गया। चार-पांच घंटे बीतने के बाद भी सड़कें जलमग्न हो रखी हैं। जलभराव होने के कारण लोगों को अपने काम पर जाने में काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। लोनी रोड पर सड़क के दोनों ओर जलभराव हो रखा है।

    खबरें और भी

    इससे सटे डीडीए के पार्क में भी पानी भर गया है। वहीं यमुना विहार इलाके में भी जलभराव हो गया था। लोगों का आरोप है कि समय से नालों की सफाई हो जाए तो वर्षा में इस तरह की समस्या से न जूझना पड़े। हर साल वर्षा के दिनों में सड़कें जलमग्न हो ही जाती हैं।

    यह भी पढ़ें: 'केजरीवाल के कोमा में जाने की आशंका...', AAP सांसद संजय सिंह का दावा- फिर बिगड़ी केजरीवाल की तबीयत