Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 25, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Delhi Weather Update: फिर बदलेगा दिल्ली का मौसम, 4 दिन झमाझम बरसेंगे बादल; IMD ने दिया ताजा अपडेट

    Updated: Wed, 25 Sep 2024 03:03 PM (GMT+05:30)

    दिल्ली-एनसीआर में आज से चार दिन तक हल्की बारिश का पूर्वानुमान है। इस दौरान अधिकतम तापमान में भी 5-6 डिग्री की गिरावट आ सकती है। बुधवार को भी दिन भर बा ...और पढ़ें

    दिल्ली में उमस से परेशान लोगों को मिलेगी राहत। फाइल फोटो- जागरण
    दिल्ली में उमस से परेशान लोगों को मिलेगी राहत। फाइल फोटो- जागरण

    HighLights

    1. हल्की बारिश का पूर्वानुमान जारी
    2. खराब श्रेणी में पहुंची दिल्ली की हवा
    3. दिल्ली का AQI 228 किया गया दर्ज

    राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। कई दिनों के सूखे और उमस के बाद आज से दिल्ली-एनसीआर का मौसम एक बार फिर करवट लेगा। मौसम विभाग ने बुधवार से शनिवार तक चार दिन के लिए हल्की बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है। इस दौरान अधिकतम तापमान में भी पांच से छह डिग्री की गिरावट आने के आसार हैं।

    इस बीच बुधवार को भी दिन भर बादल छाए रहेंगे। कहीं बूंदाबांदी और कहीं हल्की बारिश होने की संभावना है। आज अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 37 और 26 डिग्री रह सकता है।

    बिगड़ने लगी दिल्ली का हवा

    उधर दिल्ली की वायु गुणवत्ता अब बिगड़ने लगी है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के मुताबिक बुधवार सुबह 9 बजे दिल्ली का एक्यूआई 228 दर्ज किया गया। इस श्रेणी की हवा को खराब कहा जाता है। हालांकि उम्मीद है कि अगले तीन चार मौसम की अनुकंपा से इसमें अधिक वृद्धि होने के आसार नहीं हैं।

    गुरुग्राम: 26 और 27 सितंबर को बूंदाबांदी की संभावना

    गुरुग्राम में मंगलवार को मौसम साफ रहा। दिन में उसम और गर्मी ने लोगों को बेहाल कर दिया। मौसम विभाग के अनुसार राज्य में 28 सितंबर तक मौसम परिवर्तनशील बने रहने की संभावना है।

    नमी वाली हवा आने की संभावना

    इस दौरान बंगाल की खाड़ी से नमी वाली हवा आने की संभावना से राज्य में 25 सितंबर से एक बार फिर से मानसूनी हवा की सक्रियता में हल्की बढ़ोतरी होने की संभावना है, जिससे राज्य के ज्यादातर क्षेत्रों में 26 व 27 सितंबर को हवा तथा गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है।

    खबरें और भी

    28 सितंबर से राज्य में मौसम आमतौर पर खुश्क, लेकिन बीच-बीच में आंशिक बादल रहने का अनुमान है। उत्तर-पश्चिमी हवा चलने से दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी होने व वातावरण में नमी की मात्रा में गिरावट आने की संभावना है।

    ये भी पढ़ें-

    Delhi Weather: दिल्ली में करवट लेगा मौसम, मानसून सीजन खत्म होने की दहलीज पर; राजधानी की हवा हो गई 'खराब'