Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 16, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    नए साल पर दिल्ली को मिलेगी जाम से मुक्ति, एक अंडरपास और तीन फ्लाईओवर का काम पूरा होते ही फर्राटा भरेंगे वाहन

    By Santosh Kumar SinghEdited By: Sonu Suman
    Updated: Sat, 16 Dec 2023 06:11 PM (IST)

    नए साल के शुरुआती महीनों में बडे़ इलाके जाम से मुक्त होंगे। फरवरी से लेकर मार्च तक पूरी होने वाली परियोजनाओं ने जनता को खासा लाभ मिलेगा। इलाके से जाम ...और पढ़ें

    दिल्ली में नए साल पर पूरे होंगे एक अंडरपास और तीन फ्लाईओवर की परियोजनाएं। (फाइल फोटो)
    दिल्ली में नए साल पर पूरे होंगे एक अंडरपास और तीन फ्लाईओवर की परियोजनाएं। (फाइल फोटो)

    वी के शुक्ला, नई दिल्ली। नया साल दिल्ली को कुछ हद तक जाम से मुक्ति दिलाने आ रहा है। इस साल के शुरुआती महीनों में बडे़ इलाके जाम से मुक्त होंगे। फरवरी से लेकर मार्च तक पूरी होने वाली परियोजनाओं ने जनता को खासा लाभ मिलेगा। इलाके से जाम दूर हाेगा। एक अंडरपास और तीन फ्लाईओवर अगले साल शुरू हो जाएंगे। इनमें भैरों मार्ग-रिंग रोड अंंडरपास, अप्सरा बार्डर से आनंद विहार फ्लाईओवर, पंजाबीबाग फ्लाईओवर, भजनपुरा के सामने बन रहा डबलडेकर फ्लाईओवर का काम पूरा होने जा रहा है। इनके शुरू होने से जनता को जाम से बड़ी राहत मिलेगी।

    दिल्ली के ढांचागत विकास की बात करें तो दिल्ली में नए साल में सडक और फ्लाइओवर के अलावा कई अन्य निर्माणाधीन परियोजनाएं पूरी हो रही हैं। इससे कई इलाकों में यातायात जाम से राहत मिलेगी। अगर सबकुछ ठीक रहा तो चार में से तीन परियोजनाएं नए साल की पहली तिमाही में ही पूरी हो रही है।

    लोक निर्माण विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि इन सभी परियोजनाओं पर तेजी से काम चल रहा है।फरवरी से लेकर मार्च तक इन परियोजनाओं पर काम पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

    ये भी पढ़ेंः Delhi High Court ने अवैध हिरासत और उत्पीड़न की याचिका पर पुलिस से जवाब मांगा, बिना वारंट हुई थी शख्स की गिरफ्तारी

    भैरों मार्ग-रिंग रोड अंंडरपास

    भैरों मार्ग से रिंग रोड पर जाने के लिए भैरों मार्ग रिंग रोड टी-प्वाइंट पर अंडरपास बनाया जा रहा है। इससे मथुरा रोड से आकर भैरों मार्ग होते हुए सीधे रिंग राेड पर जा सकेंगे। इससे लोगों को बहुत लाभ मिलेगा। इसे सितंबर 2022 तक तैयार हो जाना था, मगर रेलवे लाइन के नीचे काम में आ रही जटिलता के चलते अब यह कार्य अगले साल मार्च तक पूरा होने की उम्मीद है। परियोजना का कार्य पूरा तीन साल पीछे चल रहा है। यह अंडरपास वैसे ताे सुरंग सड़क परियोजना का हिस्सा है।इसकी राशि उसी आठ सौ करोड़ में सम्मिलित है।मगर अंडरपास की कुल राशि 80 करोड़ मानी जा रही है।

    अप्सरा बार्डर से आनंद विहार की ओर वाल फ्लाईओवर

    अप्सरा बार्डर से अानंद विहार की ओर जाने वाला फ्लाईओवर पर 372 कराेड़ का अनुमानित खर्च रखा गया है।इसे 31 दिसंबर 2023 तक पूरा किया जाना था।इस परियोजना के तहत आनंद विहार आरओबी और अप्सरा बार्डर आरओबी के बीच रोड नंबर-56 पर करीब 1440 मीटर लंबा और छह लेन का चौड़ा फ्लाईओवर का निर्माण किया जा रहा है। इसके निर्माण के बाद रामप्रस्थ कालोनी, विवेक विहार और श्रेष्ठ विहार लालबत्ती पर लगने वाले ट्रैफिक जाम की समस्या से लोगों को मुक्ति मिल जाएगी। इस फ्लाईओवर से होकर प्रतिदिन औसतन 1.48 लाख वाहन गुजरेंगे, जिन्हें आवागमन में काफी सहूलियत हो जाएगी।

    खबरें और भी

    पंजाबी बाग और राजा गार्डन फ्लाईओवर के बीच कॉरिडोर

    पंजाबी बाग फ्लाईओवर और राजा गार्डन फ्लाईओवर के बीच बननने वाला ये कारिडोर रिंग रोड का हिस्सा है और यहां ट्रैफिक का लोड काफी ज्यादा है क्योंकि यहां रोहतक रोड (एनएच -10) का उपयोग करके हरियाणा का ट्रैफिक आता है, साथ ही ये उत्तरी दिल्ली को दक्षिणी दिल्ली, गुरुग्राम व एनसीआर के अन्य हिस्से से जोड़ने का भी काम करता है। इस योजना के तहत मोतीनगर में तीन लेन व ईएसआई मेट्रो स्टेशन से क्लब रोड के बीच छह लेन के नए फ्लाईओवर का निर्माण किया जा रहा है। पंजाबी बाग स्थित फ्लाईओवर का दोहरीकरण होगा। जून तक परियोजना का काम पूरा होने का लक्ष्य रखा गया है। परियोजना पर 352 करोड़ खर्च होने का अनुमान है। पहले इसे 31 दिसंबर 2023 तक पूरा कर लिए जाने का लक्ष्य रखा गया था।

    डबलडेकर फ्लाईओवर मार्च तक होगा पूरा

    दिल्ली सरकार ने वर्षोंं से प्रतीक्षित उत्तरी-पूर्वी दिल्ली में शहीद मंगल पांडेय मार्ग पर भजनपुरा से यमुना विहार के बीच बन रहा 1.4 किमी लंबा डबल डेकर फ्लाईओवर 31 दिसंबर की जगह 31 मार्च तक पूरा कर लिया जाएगा।इसे डीएमआरसी बना रहा है, जिसमें ऊपरी भाग में मेट्रो चलेगी और निचले भाग में वाहनों के लिए फ्लाईओवर बन रहा है। इसके शुरू हो जाने से स्थानीय लोगों को बहुत लाभ मिलेगा, इसके साथ ही उत्तरी दिल्ली से पूर्वी दिल्ली में आना जाना आसान हो जाएगा। लोक निर्माण विभाग फ्लाईओवर के लिए डीएमआरसी को पैसा देकर बनवा रहा है।

    ये भी पढ़ेंः पूर्वी दिल्ली में बंद पड़ी स्ट्रीट लाइटों को देख भड़कीं स्वाति मालीवाल, PWD अधिकारियों से मांगा जवाब