विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 26, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Delhi Yamuna Flood: प्रशासन की चेतावनी के बाद भी खादर क्षेत्र खाली करने को तैयार नहीं लोग, यहां बने राहत शिविर

By SHUZAUDDIN SHUZAUDDINEdited By: Prateek Kumar
Updated: Mon, 26 Sep 2022 11:37 PM (IST)

Delhi Yamuna Flood यमुना में लगातार पानी बढ़ने के कारण प्रशासन सतर्क है। नगर निगम डीडीए पुलिस व अन्य विभागों को भी सतर्क रहने के लिए कहा गया है। अस्थायी शिविरों में रहने वाले लोगों के लिए खाने की व्यवस्था के लिए निजी संस्थाओं व गुरुद्वारों को कहा गया है।

प्रशासन ने खादर में रहने वाले लोगों के लिए की अस्थायी शिविरों की व्यवस्था।
प्रशासन ने खादर में रहने वाले लोगों के लिए की अस्थायी शिविरों की व्यवस्था।

नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। दिल्ली में यमुना उफान पर है। सोमवार रात को यमुना का जलस्तर खतरे के निशान को पार कर गया। जिला प्रशासन ने खादर में रहने वाले लोगों को चेतावनी दी कि वह सुरक्षित स्थान पर पहुंच जाएं, लेकिन प्रशासन की चेतावनी का भी उन लोगों पर कोई असर नहीं पड़ा। किसी भी अनहोनी से अंजान होकर लोग प्रशासन को दो टूक कह रहे हैं कि जब पानी उनकी झोपड़ी तक पहुंच जाएगा, वह खुद जगह खाली करेंगे। उन्हें सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने के लिए प्रशासन ने पुलिस से मदद मांगी है।

इन इलाकों के लोग यमुना खादर में रहते हैं

मयूर विहार, उस्मानपुर, सोनिया विहार, शास्त्री पार्क स्थित अन्य यमुना खादर में क्षेत्र में लोग रहते हैं। उत्तर पूर्वी जिले की जिलाधिकारी गीतिका शर्मा ने कहा कि प्रशासन ने बाढ़ के लिए एक्शन प्लान बनाया हुआ है। जलस्तर पर लगातार निगाह बनाई हुई है।

एसडीएम रात में कर रहे यमुना के किनारे गश्त

एसडीएम स्तर के अधिकारी रात में भी यमुना किनारे समय-समय पर गश्त करेंगे। यमुना की ओर जाने वाले रास्तों को आम लोगों के लिए बंद कर दिया गया है और सिविल डिफेंस वालंटियर तैनात किए गए हैं। खादर में रहने वाले लोगों के रहने की व्यवस्था अस्थायी शिविरों में कर दी गई है, लगातार मुनादी करके लोगों से अपील की जा रही है कि वह खादर की जगह खाली करके सुरक्षित स्थान पर पहुंचे। उन्हें शिविर तक पहुंचाने की व्यवस्था प्रशासन ने की हुई है। लेकिन लोग सुरक्षित स्थान पर नहीं जा रहे हैं।

प्रशासन लगातार लोगों को समझा रहा

प्रशासन के अधिकारी उन्हें समझा रहे है कि वह अपने सामान के साथ सुरक्षित स्थान पर पहुंचे। नगर निगम, डीडीए, पुलिस व अन्य विभागों को सतर्क रहने के लिए कहा गया है। अस्थायी शिविरों में रहने वाले लोगों के लिए खाने की व्यवस्था के लिए निजी संस्थाओं व गुरुद्वारों को कहा गया है।

यहां बनाए गए हैं अस्थायी शिविर

उत्तर पूर्वी जिला

1. उस्मानपुर स्थित सुदाय भवन केंद्र।

2. शास्त्री पार्क स्थित समुदाय भवन केंद्र।

3. श्रीराम कालोनी स्थित समुदाय भवन केंद्र।

4. सोनिया विहार नगर निगम विद्यालय।

5. आंबेडकर धर्मशाला, चौहान पट्टी।

6. पंचायत घर, बदरपुर खादर।