विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 17, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Delhi News: शादीशुदा प्रेमिका से मिलने घर गया युवक, पति ने बंधक बनाकर उखाड़े हाथों के नाखून, पीटकर कर दी हत्या

Published: Tue, 17 Dec 2024 12:15 AM (IST)

दिल्ली के शास्त्री पार्क इलाके में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। एक शादीशुदा महिला से मिलने ...और पढ़ें

दिल्ली में युवक को बंधकर बनाकर पीटा और हो गई मौत।
दिल्ली में युवक को बंधकर बनाकर पीटा और हो गई मौत।

HighLights

  1. महिला के पति ने युवक के अंदरुनी अंग पर किए कई वार।
  2. बचाने आई पत्नी को बुरी तरह से पीटकर किया घायल।

जागरण संवाददाता, पूर्वी दिल्ली। शास्त्री पार्क इलाके में सोमवार सुबह एक युवक अपनी शादीशुदा प्रेमिका से मिलने के लिए उसके घर पर पहुंच गया। वहां महिला के पति ने उसे बंधक बना लिया। प्रेमी को डंडे व बेल्ट से फर्श पर लेटाकर बुरी तरह से पीटा।

आरोप है कि युवक के दोनों हाथों के नाखून तक उखाड़ दिए और अंदरुनी अंग पर भी काफी वार किए। महिला ने अपने प्रेमी को बचाने की कोशिश की तो पति ने उसे भी डंडों से पीटकर घायल कर दिया। वीभत्स तरीके से पीटकर युवक की हत्या कर दी।

ससुराल के कई लोग शामिल

मृतक की पहचान ऋतिक वर्मा के रूप में हुई है। आरोप है इस हत्या में महिला के ससुराल के कई लोग शामिल है। शास्त्री पार्क थाना ने हत्या व हत्या के प्रयास समेत कई धाराओं में प्राथमिकी कर महिला के पति अजमत को गिरफ्तार कर लिया है।

एक घंटे तक युवक को पीटा गया

घायल महिला का जग प्रवेश चंद अस्पताल में इलाज चल रहा है। पति से पूछताछ कर बाकी आरोपियों की पहचान की जा रही है। स्वजन का दावा है कि एक घंटे तक ऋतिक को पीटा गया।

पिता के साथ चलाता है ट्रक

ऋतिक वर्मा अपने परिवार के साथ शास्त्री पार्क में किराये पर रहता है। परिवार में पिता प्रमोद वर्मा, मां अनिता वर्मा और दो बहने हैं। ऋतिक अपने पिता के साथ ट्रक चलाता था। स्वजन का कहना है कि ऋतिक की एक दोस्त शास्त्री पार्क में रहती है।

बंधक बनाकर पीटने की मिली सूचना

सुबह नौ बजे ऋतिक के पास किसी का फोन आया तो वह थोड़ी देर में आने की बात कहकर चला गया। 11 बजे के आसपास किसी ने प्रमोद को फोन करके सूचना दी कि उसके बेटे को अजमत व उसके स्वजन घर में बंधक बनाकर बुरी तरह से पीट रहे हैं।

घर का दरवाजा अंदर से था बंद

स्वजन का दावा है कि वह मौके पर पहुंचे तो अंदर से दरवाजा बंद था। बेटे की चीख बाहर तक सुनाई दे रही थी।  दरवाजा खुलवाने की कोशिश की तो खोला नहीं। स्वजन ने मामले की सूचना पुलिस को दी।

हाथों के नाखून उखाड़े

पुलिस ने आकर किसी तरह से दरवाजा खुलवाया।। ऋतिक फर्श पर पड़ा हुआ था, उसके पूरे शरीर पर चोट के निशान थे। नुकीले हथियार के घाव भी थे। दोनों हाथों के नाखून उखाड़ रखे थे। उसकी दोस्त भी घायल पड़ी हुई थी।

इलाज के दौरान हो गई मौत

पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया। साथ ही दोनों को जग प्रवेश चंद अस्पताल में भर्ती करवाया, हालत गंभीर होने पर ऋतिक को जीटीबी अस्पताल रेफर कर दिया। रात नौ बजे इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। 

युवक अपनी दोस्त से सोमवार सुबह उसके घर पर मिलने गया था।  महिला का पति घर आया तो उसने अपनी पत्नी को युवक के साथ देख लिया। उसने उसकी बुरी तरह से पिटाई कर दी। पुलिस ने आरोपित को गिफ्तार कर लिया। वह बैग बनाने का काम करता है। मामले की जांच जारी है। -राकेश पावरिया, जिला पुलिस उपायुक्त।

क्रोनोलॉजी

  • 17 अप्रैल 2024: भजनपुरा इलाके में अवैध संबंध के शक में शख्स व उसके बेटे ने बेटी और उसके प्रेमी की गला रेतकर की हत्या। 
  • 19 सितंबर 2023: खजूरी खास इलाके में अवैध संबंध के शक में पति ने हथौड़े से वार करके कर दी थी पत्नी की हत्या। 
  • 10 अप्रैल 2023: करावल नगर थाना क्षेत्र में अवैध संबंध में बीच में आ रहे सास-ससुर की बहू ने प्रेमी से करवाई हत्या।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।