Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 27, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Delhi: पुलिस हिरासत में युवक की मौत, परिजनों ने पुलिसकर्मियों पर लगाया पीट-पीट कर हत्या करने का आरोप

    By Jagran NewsEdited By: Nitin Yadav
    Updated: Mon, 27 Nov 2023 02:04 PM (IST)

    दिल्ली के आदर्श नगर पुलिस की हिरासत में युवक की मौत के बाद परिजनों ने हंगामा करते हुए पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। युवक के परिजनों ने आरोप है कि पुलिस ...और पढ़ें

    Delhi: पुलिस हिरासत में युवक की मौत।
    Delhi: पुलिस हिरासत में युवक की मौत।

    HighLights

    1. दिल्ली पुलिस हिरासत में युवक की मौत
    2. परिजनों ने पुलिस पर लगाया हत्या का आरोप

    जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। बाहरी दिल्ली के आदर्श नगर पुलिस की हिरासत में युवक की मौत के बाद परिजनों ने हंगामा करते हुए पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। युवक के परिजनों ने आरोप है कि पुलिस की पिटाई से सूरज  की मौत हुई है। मृतक की पहचान 32 वर्षीय सूरज पवार के रूप में हुई है जो आजादपुर मंडी में पनीर के कारोबार से जुड़ा था। 

    परिजनों के थाने के बाहर हंगामे की सूचना मिलते ही पुलिस के आलाधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं और स्वजनों को समझाने की कोशिश कर रहे हैं।

    Delhi Police

    रविवार देर रात करीब 3 बजे अपने एक दोस्त के साथ मंडी से अपने घर मजलिस पार्क जा रहा था। आदर्श नगर मेट्रो स्टेशन के पास दो पक्षों के बीच लड़ाई हो रही थी। इसी दौरान सूरज उनका बीच बचाव के लिए रुका था, तभी एक पुलिसकर्मी के सूरज को लाठी मार दी।

    यह भी पढ़ें: Delhi Crime: घर की सफाई को कहा तो आगबबूला हुई महिला, पति का कान काटा; करानी पड़ी सर्जरी

    वीडियो बनाने पर भड़के पुलिसकर्मी: सूरज के परिजन

    इसके बाद गुस्साए सूरज ने अपने मोबाइल से वीडियो बनाने लगा, जिसपर पुलिसकर्मियों ने मृतक की जमकर पिटाई कर दी और फिर पकड़कर थाने ले गए। थाने में हालत बिगड़ने पर सूरज को जहांगीरपुरी के BJRM अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों की टीम ने उसे मृतक घोषित कर दिया।

    यह भी पढ़ें: भाजपा शासित केंद्र को रिपोर्ट कर रही दिल्ली की नौकरशाही, BJP के आरोप पर AAP का जवाब

    खबरें और भी