Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 29, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Delhi: जन्माष्टमी पर दिव्य ज्योति जागृति संस्थान कर रहा भव्य आयोजन, आध्यात्मिक रहस्यों की मिलेगी जानकारी

    By Jagran NewsEdited By: Abhishek Tiwari
    Updated: Tue, 29 Aug 2023 01:24 PM (GMT+05:30)

    Janmashtami 2023 दिव्य ज्योति जागृति संस्थान द्वारा 6 और 7 सितंबर को को सायं 7 बजे से द्वारका स्थित डीडीए मैदान में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का आयोजन किया ...और पढ़ें

    Delhi: जन्माष्टमी पर दिव्य ज्योति जागृति संस्थान कर रहा भव्य आयोजन
    Delhi: जन्माष्टमी पर दिव्य ज्योति जागृति संस्थान कर रहा भव्य आयोजन

    HighLights

    1. भक्तों को मिलेगी भगवान श्रीकृष्ण की दिव्य लीलाओं से जुड़े रहस्यों की जानकारी
    2. गैर-लाभकारी आध्यात्मिक संस्था है दिव्य ज्योति जागृति संस्थान

    नई दिल्ली, ऑनलाइन डेस्क। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी (Shri Krishna Janmashtami) के अवसर पर राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के विभिन्न धार्मिक स्थानों में कई कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं।

    इसी कड़ी में दिव्य ज्योति जागृति संस्थान द्वारा 6 और 7 सितंबर को को सायं 7 बजे से द्वारका स्थित डीडीए मैदान में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का आयोजन किया जाएगा। हम सब भगवान श्रीकृष्ण के दिव्य लीलाओं को भलीभांति जानते भी हैं, लेकिन इसके पीछे छिपे आध्यात्मिक रहस्यों से हम आज तक अनभिज्ञ हैं।

    इन्हीं रहस्यों के बारे में कार्यक्रम में अवगत कराया जाएगा। कार्यक्रम में शामिल होने वाले श्रद्धालुओं के लिए कोई एंट्री शुल्क नहीं रखा गया है।

    विशेष आकर्षण

    • दिव्य गुरु श्री आशुतोष महाराज जी के निष्काम एवं नि:स्वार्थ युवा शिष्यों द्वारा श्रीकृष्ण की दिव्य लीलाओं पर आधारित नृत्य नाटिकाओं का मंचन होगा।
    • आशुतोष महाराज जी के विद्वत संन्यासी शिष्यों द्वारा श्रीकृष्ण की दिव्य लीलाओं का वैज्ञानिक एवं आध्यात्मिक विश्लेषण किया जायेगा।
    • अंतर ह्रदय को करती श्रीकृष्ण की जीवन गाथा पर आधारित विलक्षण झांकियां सजाई जाएंगी।
    • श्रीकृण की मंगलमय आरती और भावपूर्ण वंदन होगा।

    कार्यक्रम स्थान और टाइमिंग

    डीडीए मैदान

    सेक्टर-10, द्वारका, नई दिल्ली

    6 सितंबर- शाम 7 बजे से रात 11 बजे तक

    7 सितंबर- साम 7 बजे से रात 12 बजे तक

    क्या है दिव्य ज्योति जागृति संस्थान?

    दिव्य गुरु श्री आशुतोष महाराज जी के दिशा निर्देशन में संस्थापित एवं संचालित 'दिव्य ज्योति जागृति संस्थान' एक गैर-लाभकारी आध्यात्मिक संस्था है। यह सामाजिक परिवर्तन एवं सास्कृतिक पुनरुत्थान के लिए आत्मिक जागृति द्वारा विश्व की आधारभूत इकाई 'मानव'के आमूल परिवर्तन के लिए कार्यरत है।