Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 02, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Delhi Metro G20 Guidelines: DMRC ने भी कसी कमर, मेट्रो के महिला कोच में पुरुष यात्री सफर करते पाए गए तो...

    By Jagran NewsEdited By: Abhi Malviya
    Updated: Sat, 02 Sep 2023 11:38 AM (IST)

    G 20 Summit Delhi Guideline G20 शिखर सम्मेलन को ध्यान में रखकर मेट्रो स्टेशनों को सजाने-संवारने के साथ ही सुरक्षा व्यवस्था भी बढ़ाई जा रही है। इसी कड़ ...और पढ़ें

    DMRC का कहना है कि 10 सितबंर तक चलने वाले अभियान के परिणाम की समीक्षा कर इसे आगे बढ़ाया जाएगा।
    DMRC का कहना है कि 10 सितबंर तक चलने वाले अभियान के परिणाम की समीक्षा कर इसे आगे बढ़ाया जाएगा।

    HighLights

    1. दिल्ली मेट्रो रेल पुलिस के जवान अभियान में रहेंगे शामिल
    2. दिल्ली मेट्रो में महिलाओं को लेकर उठ रहे थे सवाल

    नई दिल्ली, राज्य ब्यूरो। G20 Summit in Delhi: G20 शिखर सम्मेलन को ध्यान में रखकर मेट्रो स्टेशनों को सजाने-संवारने के साथ ही सुरक्षा व्यवस्था भी बढ़ाई जा रही है। इसी कड़ी में महिला कोच में पुरुष यात्रियों का प्रवेश रोकने के लिए दस दिनों का विशेष अभियान शुरू किया गया है।

    सुबह छह से रात नौ बजे तक मेट्रो ट्रेन में औचक निरीक्षण कर नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) का कहना है कि 10 सितबंर तक चलने वाले अभियान के परिणाम की समीक्षा कर इसे आगे बढ़ाया जाएगा।

    CISF भी अभियान में शामिल

    DMRC के कर्मचारियों के साथ केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) और दिल्ली मेट्रो रेल पुलिस (डीएमआरपी) के जवान इस अभियान में शामिल हैं। अधिकारियों का कहना है कि महिला यात्रियों में सुरक्षा की भावना पैदा करने के लिए यह कदम उठाया गया है।

    महिला कोच के साथ ही अन्य कोच और स्टेशनों पर भी जांच की जाएगी, जिससे महिलाओं के साथ होने वाले अपराध को रोका जा सके। इस अभियान के बाद भी औचक निरीक्षण होता रहेगा।

    महिलाओं के खिलाफ बढ़े अपराध

    दिल्ली मेट्रो में हाल ही में महिलाओं के खिलाफ अपराध बढ़े हैं। दिल्ली मेट्रो की रेड लाइन पर सफर करने के दौरान एक नाबालिग लड़के के सामने एक शख्स ने गंदी और घिनौनी हरकत को अंजाम दिया। इस घटना के बाद नाबालिग लड़की अपना सफर पूरा करने से पहले ही अगले ही मेट्रो स्टेशन पर उतर गई थी। 

    खबरें और भी

    इस घटना के बाद मेट्रो में सफर करने वाले अन्य लोगों ने शख्स को दबोचकर पुलिस के हवाले किया, जिसके बाद उसकी गिरफ्तारी हो गई है। इस मामले में पुलिस ने शिकायत दर्ज की थी। दिल्ली मेट्रो में यह घटना रक्षाबंधन के दिन ही घटी थी। इस घटना के बाद दिल्ली मेट्रो में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर सवाल उठाए जा रहे हैं।