Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 25, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Surya Grahan 2022: खत्म हुआ सूर्य ग्रहण, तुरंत करें यह काम

    By Nidhi VinodiyaEdited By:
    Updated: Tue, 25 Oct 2022 04:12 PM (IST)

    इस साल सूर्य ग्रहण (Solar Eclipse) दिवाली के दूसरे दिन 25 अक्टूबर मंगलवार के दिन लग रहा है। यह इस साल का आखरी सूर्य ग्रहण (Surya Grahan) होगा जो शाम च ...और पढ़ें

    सूर्य ग्रहण खत्म होते ही करे ये काम, नकारात्मक प्रभाव से बच सकते हैं
    सूर्य ग्रहण खत्म होते ही करे ये काम, नकारात्मक प्रभाव से बच सकते हैं

     नई दिल्ली, जागरण डिजिटल डेस्क। इस साल सूर्य ग्रहण (Solar Eclipse) दिवाली के दूसरे दिन 25 अक्टूबर, मंगलवार के दिन लग रहा है। यह इस साल का आखरी सूर्य ग्रहण (Surya Grahan) होगा जो शाम चार बजे से पांच बजकर बयालीस मिनट तक रहेगा। ग्रहण के दौरान सूतक काल को शुभ नहीं माना जाता है, इसलिये इस समय कोई भी शुभ कार्य नहीं किये जाते। लेकिन कई बार सूतक के दौरान गलती से हम कुछ ऐसा कर जाते हैं जिसका प्रभाव हमारे जीवन पर गलत पड़ सकता है। जैसे खाना नहीं खाना, चूल्हा न जलाना, भगवान की मूर्तियों को न चुना अदि। इसीलिए वह कौनसे काम है जिन्हे हमें सूर्य ग्रहण के बाद करने होते हैं, आइये उनपर एक नजर डालते हैं।

    सूर्य ग्रहण के बाद तुरंत करें ये काम :

    • सूर्य ग्रहण और उसमे लगे सूतक काल को शुभ नहीं माना जाता इसलिए इसके तुरंत बाद गंगाजल से स्नान-दान करने की मान्यता है। अगर गंगाजल ना हो तो स्नान के पानी में गंगाजल डाल कर स्नान किया जाता है।
    • सूतक के बाद पूरे घर की सफाई की जाती है और पूरे घर को गंगाजाल छिड़क कर पवित्र किया जाता है।
    • सूतक काल के बाद स्नान आदि के बाद मंदिरों और घरों के मंदिरों की सफाई की जाती है, भगवान की मूर्तियों को स्नान कराया जाता है। विधि विधान के साथ पूजा-पाठ की जाती है।
    • ग्रहण के बाद हवन भी किया जाता है। कहा जाता है कि हवन के धुएं से ग्रहण के दौरान आए सभी नकारात्मक प्रभाव निष्क्रिय हो जाते हैं।
    •  ग्रहण के बाद अपने इष्टदेव का ध्यान किया जाता है।
    • ग्रहण के बाद खाना बनाया जाता है और उस खाने में तुलसी के पत्ते डाले जाते हैं जिससे ग्रहण के दौरान पड़े नकारात्मक प्रभाव नष्ट हो जाते हैं।
    • कई इलाकों में सूर्य ग्रहण के बाद घरों से नमक को निकाल कर फेंक दिया जाता है।
    • सूर्य ग्रहण का सबसे ज्यादा प्रभाव गर्भवती महिलाओं पर पड़ता है इसलिए उन्हें ग्रहण के बाद जल्द से जल्द स्नान आदि कर के इष्ट देव की पूजा करनी चाहिए।

    यह भी पढ़ें - Surya Grahan 2022: सूर्य ग्रहण और सूतक काल के दौरान नहीं करने चाहिए ये काम

    यह भी पढ़ें - Surya Grahan 2022 देखना चाहते हैं तो नोट करें तरीका; मुफ्त में भी है इंतजाम; जानें किस शहर में कब होगा दीदार