यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 16, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Delhi Doctor Murder: दिल्ली में डॉक्टर की गला रेत कर हत्या, जांच में सामने आई खौफनाक सच्चाई
delhi crime news दिल्ली के छतरपुर एंक्लेव में एक डॉक्टर की गला रेतकर हत्या कर दी गई। जांच में पता चला कि मृतक की एक समलैंगिक युवक से नजदीकियां थीं। दो ...और पढ़ें

HighLights
- समलैंगिक समझ आपत्तिजनक हरकत करने पर मारा चाकू।
- सीसीटीवी फुटेज से खुला हत्या का राज, आरोपित गिरफ्तार।
जागरण संवाददाता, दक्षिणी दिल्ली। Delhi Crime: समलैंगिक समझ आपत्तिजनक हरकत करने पर न्यूट्रिशनिस्ट ने चाकू गोदकर डाक्टर की हत्या कर दी। मामला मैदानगढ़ी थाना क्षेत्र स्थित छतरपुर एन्क्लेव का है। मृतक की शिनाख्त ओडिशा निवासी 52 वर्षीय संबित कुमार मोहंती के रूप में हुई। संबित पेशे से पैथोलॉजिस्ट थे।
बृहस्पतिवार दोपहर पड़ोसियों ने उनको मृत देखा तो पुलिस को सूचना दी। खबर मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए। क्राइम टीम के अलावा एफएसएल को मौके पर बुला लिया गया। औपचारिकता पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेजा गया।
पुलिस को छतरपुर एन्क्लेव में एक व्यक्ति की हत्या की मिली सूचना
हालांकि सीसीटीवी फुटेज ने हत्या का राज खोलते हुए पुलिस को आरोपित तक पहुंचा दिया, जिसे हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। दक्षिणी जिला पुलिस उपायुक्त अंकित चौहान ने बताया कि दोपहर करीब 12 बजे छतरपुर एन्क्लेव में एक व्यक्ति की हत्या की सूचना मिली। पुलिस की टीम मौके पर पहुंची।
स्थानीय पुलिस के अलावा एएटीएस, स्पेशल स्टाफ व अन्यों टीमों को जांच के लिए लगाया गया। सीसीटीवी फुटेज को खंगाला गया तो आरोपित का सुराग मिला। उसके आधार पर पुलिस ने एक संदिग्ध युवक को हिरासत में ले लिया। वह न्यूट्रिशनिस्ट है और फूड सप्लीमेंट की सप्लाई का काम करता है।
खबरें और भी
.jpg)
संबित ने उसे फूड सप्लीमेंट सदस्यता के लिए अपने घर बुलाया था
दो सप्ताह पहले उसकी संबित से जान-पहचान हुई थी। संबित ने उसे फूड सप्लीमेंट सदस्यता के लिए अपने घर बुलाया था। बुधवार को आरोपित फूड सप्लीमेंट सदस्यता की जानकारी साझा करने के लिए संबित के घर गया।
वहां संबित ने उसे समलैंगिक समझकर आपत्तिजनक तरीके से छूने लगा। आरोपित इसके लिए बिल्कुल भी तैयार नहीं था। अनैतिक संबंध का विरोध करते हुए उसने संबित का पहले गला घोंटा, फिर चाकू से गोदकर उसकी हत्या कर दी।