Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 10, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Delhi News: कैब में चालक की लाश मिलने से सनसनी, पुलिस ने इस तरह से जताई मौत की आशंका

    By SHUZAUDDIN SHUZAUDDINEdited By: Geetarjun
    Updated: Tue, 10 Oct 2023 10:15 PM (IST)

    Delhi Crime News न्यू अशोक नगर इलाके में कैब में संदिग्ध हालत में एक चालक की मौत हो गई। मृतक की पहचान रामस्नेह के रूप में हुई है। पुलिस ने पोस्टमॉर्टम ...और पढ़ें

    कैब में चालक की लाश मिलने से सनसनी, पुलिस ने इस तरह से जताई मौत की आशंका
    कैब में चालक की लाश मिलने से सनसनी, पुलिस ने इस तरह से जताई मौत की आशंका

    जागरण संवाददाता, पूर्वी दिल्ली। न्यू अशोक नगर इलाके में कैब में संदिग्ध हालत में एक चालक की मौत हो गई। मृतक की पहचान रामस्नेह के रूप में हुई है। पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के बाद शव स्वजन को सौंप दिया है।

    कैब को कब्जे में लेकर मामले की जांच कर रही है। आशंका है कि अधिक नशे के चलते मौत हुई है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने पर ही मौत की सही वजह का पता चलेगा।

    मयूर विहार में रहते थे रामस्नेह

    रामस्नेह अपने परिवार के साथ मयूर विहार में रहते थे। परिवार में माता-पिता व कई सदस्य हैं। वह उबर कंपनी के लिए कैब चलाते थे। सोमवार शाम छह बजे वह न्यू अशोक नगर स्थित भारती पब्लिक स्कूल के पास कैब में पड़े हुए मिले। कैब पर मालिक का नंबर लिखा हुआ था।

    ये भी पढ़ें- Delhi के इस थाने में महिला फरियादियों के लिए ACP ने खींची लक्ष्मण रेखा, लाइन खींचने की वजह जानकर हो जाएंगे हैरान

    एक दुकानदार ने फोन करके मालिक को सूचना दी। मालिक ने मौके पर पहुंचकर पुलिस कैब चालक के बारे में बताया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। शरीर पर चोट के निशान नहीं मिले हैं। हत्या की बात से पुलिस इनकार कर रही है।