Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 19, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Late Trains: देरी से चल रही कई प्रमुख ट्रेनें, इन गाड़ियों की रवानगी के समय में हुआ बदलाव; देखें पूरी List

    Updated: Thu, 19 Dec 2024 02:10 PM (IST)

    कोहरे और वायु प्रदूषण के कारण दिल्ली में ट्रेनों का परिचालन प्रभावित हो रहा है। कई लंबी दूरी की ट्रेनें देरी से चल रही हैं जिससे यात्रियों को परेशानी ...और पढ़ें

    कोहरे और प्रदूषण से दिल्ली में ट्रेनें हुईं लेट। फाइल फोटो
    कोहरे और प्रदूषण से दिल्ली में ट्रेनें हुईं लेट। फाइल फोटो

    HighLights

    1. आनंद विहार टर्मिनल-सहरसा गरीब रथ सवा पांच घंटे के देरी से चलेगी
    2. दिल्ली में एक फिर खतरनाक श्रेणी में पहुंची हवा की गुणवत्ता
    3. बृहस्पतिवार को दिन में 11 बजे दिल्ली का एयर इंडेक्स हुआ 453

    राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। सर्दी और वायु प्रदूषण के साथ कोहरे की समस्या बढ़ी है। इसका असर ट्रेनों की गति पर पड़ रहा है। बृहस्पतिवार को लंबी दूरी की कई ट्रेनें देरी से चल रही हैं। इससे यात्रियों की परेशानी बढ़ रही है। सहरसा गरीब रथ लगभग नौ घंटे के देरी से चल रही हैं।

    इस कारण इसके प्रस्थान समय में बदलाव करना पड़ा है। यह ट्रेन सवा पांच घंटे के देरी से चलेगी। राजेंद्र नगर विशेष भी देर से रवाना होगी।

        देरी से चलने वाली प्रमुख ट्रेनें

                                  ट्रेन                                                      देरी

    • बनारस-नई दिल्ली काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस                  साढ़े तीन घंटे
    • दरभंगा-नई दिल्ली हमसफर विशेष (02569)               सवा पांच घंटे
    • बरौनी-नई दिल्ली हमसफर विशेष (02563)                 सवा पांच घंटे
    • विशाखापत्तनम-नई दिल्ली एपी एक्सप्रेस                      पौने पांच घंटे
    • राजगीर-नई दिल्ली श्रमजीवी एक्सप्रेस                          पौने छह घंटे
    • चेन्नई-नई दिल्ली जीटी एक्सप्रेस                                   पौन छह घंटे
    • हैदराबाद-नई दिल्ली तेलंगाना एक्सप्रेस                        सवा तीन घंटे
    • चेन्नई-नई दिल्ली तमिलनाडु एक्सप्रेस                            साढ़े चार घंटे
    • दुर्ग-जम्मूतवी एक्सप्रेस                                                 सवा चार घंटे
    • सहरसा-आनंद विहार गरीब रथ विशेष (05577)             साढ़े नौ घंटे
    • मुजफ्फरपुर-आनंद विहार टर्मिनल सुपरफास्ट विशेष (05219)- साढ़े चार
    • घंटे हैदराबाद-हजरत निजामुद्दीन दक्षिण एक्सप्रेस             पौने छह घंटे
    • बेंगलुरु- हजरत निजामुद्दीन राजधानी एक्सप्रेस                  चार घंटे
    • मां बेल्हा देवी प्रतापगढ़-पुरानी दिल्ली पदमावत एक्सप्रेस     तीन घंटे
    • आजमगढ़-पुरानी दिल्ली कैफियत एक्सप्रेस                     तीन घंटे
    • अयोध्या छावनी-पुरानी दिल्ली एक्सप्रेस                            छह घंटे

    दिल्ली से देरी से रवाना होने वाली मुख्य ट्रेनें

    ट्रेन देरी
    नई दिल्ली-राजेंद्र नगर विशेष (02394) 3.55 घंटे
    आनंद विहार टर्मिनल-सहरसा गरीबरथ विशेष (05578) सवा पांच घंटे

    दिल्ली में फिर एयर इंडेक्स 450 के पास

    दिल्ली राजधानी में स्मॉग व कोहरा के कारण एक माह बाद एयर इंडेक्स एक बार फिर 450 के पार पहुंच गया है। इस वजह से पूरी दिल्ली में हवा की गुणवत्ता खतरनाक श्रेणी में पहुंच गई है। इस वजह से दिल्ली की आबोहवा अभी सेहत के लिए घातक बनी हुई है।

    केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार अभी कुछ दिन प्रदूषण से ज्यादा राहत मिलने की संभावना नहीं है। सीपीसीबी के अनुसार सुबह नौ बजे दिल्ली का एयर इंडेक्स 450 रहा। तब दिल्ली स्विस कंपनी के एप आइक्यूएयर ने सुबह साढ़े आठ से साढ़े नौ बजे के बीच दिल्ली का एयर इंडेक्स 995 बता रहा था।

    खबरें और भी

    सीपीसीबी के अनुसार दिन में 11 बजे दिल्ली का एयर इंडेक्स बढ़कर 453 हो गया जो गंभीर प्लस (खतरनाक) श्रेणी में है। जबकि स्विस कंपनी के एप आइक्यूएयर ने सुबह साढ़े नौ से दस बजे के बीच दिल्ली का एयर इंडेक्स 1066 बताया। वातावरण में स्मॉग की चादर छाई हुई है।

    न्यूनतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस दर्ज

    इस वजह से सूरज की किरण भी ठीक है धरती तक नहीं पहुंच पा रही है। इस वजह से दिल्ली में जितना प्रदूषण महसूस किया जा रहा है उतना सीपीसीबी का समीर एप बता नहीं पा रहा है। दूसरी ओर दिल्ली में सुबह मध्यम स्तर का कोहरा रहा और पिछले दिन के मुकाबले ठंड भी अधिक रही।

    इस वजह से न्यूनतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस हुआ दर्ज, जो सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस है कम। पिछले दिन 7.6 डिग्री न्यूनतम तापमान सेल्सियस था। अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। सफदरजंग के पास सुबह में श न्यूनतम दृश्यता 250 मीटर रही। आइजीआइ एयरपोर्ट के पास न्यूनतम दृश्यता 600 मीटर रही।