Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 26, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Delhi News: बुलडोजर के सामने खड़े हो गए BJP कार्यकर्ता, बिना कार्रवाई दबे पांव वापस लौटी टीम

    Updated: Sun, 29 Sep 2024 07:26 AM (IST)

    दिल्ली के सुंदर नगरी में डूसिब का बुलडोजर एक्शन बीजेपी कार्यकर्ताओं के विरोध के चलते रुक गया। कार्यकर्ता बुलडोजर के सामने डट गए और उन्हें हिलने नहीं द ...और पढ़ें

    दिल्ली में बुलडोजर लेकर पहुंची थी टीम। फोटो- जागरण
    दिल्ली में बुलडोजर लेकर पहुंची थी टीम। फोटो- जागरण

    HighLights

    1. अवैध झुग्गियों पर बिना कार्रवाई किए ही वापिस लौटा डूसिब का दस्ता
    2. पूर्वी दिल्ली के सुंदर नगरी इलाके में अवैध झुग्गियों पर होनी थी कार्रवाई

    जागरण संवाददाता, पूर्वी दिल्ली। सुंदर नगरी इलाके में बुधवार (25 सितंबर) को दिल्ली शहरी आश्रय सुधार बोर्ड (डूसिब) का दस्ता अवैध झुग्गियों पर बिना कार्रवाई किए ही लौट गया। डूसिब के बुलडोजर, पुलिस बल इलाके में सुबह नौ बजे ही कार्रवाई के लिए पहुंच गए थे, लेकिन भाजपा के विरोध के सामने उन्हें बिना कार्रवाई के ही लौटना पड़ा।

    बुलडोजर के सामने डट गए कार्यकर्ता

    दिल्ली भाजपा के महामंत्री विष्णु मित्तल के नेतृत्व में नवीन शाहदरा जिलाध्यक्ष मनोज त्यागी एवं झुग्गी प्रकोष्ठ संयोजक सुशील चौहान और भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्थानीय निवासियों के साथ मिलकर झुग्गियां तोड़ने के लिए आए डूसिब एवं नगर निगम के अधिकारियों का विरोध कर उन्हें झुग्गी बस्ती तोड़ने से रोका। कार्यकर्ता बुलडोजर के सामने डट गए और उनको हिलने नहीं दिया।

    ये भी पढ़ें-

    दिल्ली में 2014 के बाद बने लाखों मकानों पर तोड़फोड़ का खतरा, 17 साल में हुए अवैध निर्माण का डाटा जुटा रही MCD

    बुलडोजर चलवा रही थी दिल्ली सरकार- सचदेवा

    झुग्गी क्लस्टर को तोड़ने की कार्रवाई को ना सिर्फ रोका बल्कि न्यायालय से झुग्गी नहीं तोड़ने का आदेश लाने में सहयोग भी किया। इस मामले में दिल्ली भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने जिस सुंदर नगरी से राजधानी में अपनी राजनीतिक यात्रा शुरू की थी।

    बुधवार को उसी सुंदर नगरी पर उनकी सरकार बुलडोजर चलवा रही थी। केजरीवाल ने पहले अपने राजनीतिक गुरु को, अपने प्रारंभिक साथियों को धोखा दिया और अब पहली राजनीतिक भूमि देने वाली सुंदर नगरी को भी धोखा दिया है। यह बेहद खेदपूर्ण है।

    खबरें और भी

    डूसिब ने पहले भी कई बार दी थी चेतावनी

    डूसिब ने सुंदर नगरी स्थित जेजे बस्ती पार्क जी-4 ब्लॉक में रहने वाले झुग्गीवासियों को पहले भी कई बार मौखिक रूप से जगह खाली करने की चेतावनी दी थी।

    कुछ दिन पहले डूसिब की ओर से यहां ब्लॉक में मौजूद झुग्गियों पर नोटिस चस्पा किया था कि बुधवार को सभी अनधिकृत झुग्गियों एवं ढांचों को ध्वस्त कर दिया जाएगा। साथ ही उसी दिन खाली भूमि को नगर निगम को हस्तांतरित कर दिया जाएगा।