Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 24, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Dussehra 2023: दिल्ली-NCR में इन जगहों पर होगा रावण दहन, फैमिली के साथ घूमने की बेस्ट 10 जगहें

    By Jagran NewsEdited By: Prince Sharma
    Updated: Tue, 24 Oct 2023 07:13 AM (GMT+05:30)

    Dussehra 2023 दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में आज रावण दहन होगा। इस बीच यदि आप भी फैमिली के संग मेला देखने का प्लान कर रहे हैं तो यह आर्टिकल समझो आप ही ...और पढ़ें

    Dussehra 2023: दिल्ली-NCR में इन जगहों पर होगा रावण दहन, फैमिली के साथ घूमने की बेस्ट 10 जगहें
    Dussehra 2023: दिल्ली-NCR में इन जगहों पर होगा रावण दहन, फैमिली के साथ घूमने की बेस्ट 10 जगहें

    HighLights

    1. दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में आज रावण दहन होगा।
    2. लाल किला ग्राउंड में लव कुश लीला का आगाज हो रहा है।

    ऑनलाइन डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में आज रावण दहन होगा। इस बीच यदि आप भी फैमिली के संग मेला देखने का प्लान कर रहे हैं तो यह आर्टिकल समझो आप ही के लिए है। जिसमें हम बात करेंगे कि आप दिल्ली में किन जगहों में मेले का लुत्फ उठा सकते हैं। तो चलिए बिना किसी देरी के शुरू करते हैं...

    1.रामलीला मैदान (जवाहरलाल नेहरू मार्ग)

    दिल्ली के रामलीला मैदान में भव्य मेला लगता है। खास बात है कि इस जगह पर ज्यादा भीड़भाड़ भी नहीं होती और आप मेले का लुत्फ बड़े आराम से उठा सकते हैं। रामलीला मैदान जवाहरलाल नेहरू मार्ग पर स्थित है और नजदीकी मेट्रो स्टेशन- दिल्ली गेट और नई दिल्ली मेट्रो स्टेशन है।

    2. लाल किला (चांदनी चौक)

    लाल किला ग्राउंड में लव कुश लीला का आगाज हो रहा है। यहां बड़े स्तर पर रामलीला का आयोजन होता है। बड़े-बड़े और बेहद एडवांस झूले मन को जैसे मोह ही लेत हैं। रावण दहन के दौरान पटाखों की आवाज पूरे चांदनी चौक का रंगारग कर देती है। नजदीकी मेट्रो स्टेशन- लाला किला है।

    3. पंजाबी बाग (पंजाबी बाग वेस्ट)

    पंजाबी बाग भी मेलों के मामले में अपनी अमिट छाप छोड़े हुए हैं। यहां घूमना वाकई एक शानदार अनुभव है। हर साल यहां मेला लगता है, और रावण के पुतले का दहन किया जाता है। यहां आप फैमिली के साथ दशहरा एन्जॉय कर सकते हैं।

    खबरें और भी

    4.नेताजी सुभाष पैलेस (पीतमपुरा)

    यहां लगने वाले मेले की खासियत है कि आपको तरह-तरह के झूलों पर राइड करने का अनुभव मिलता है। यहां हर साल रावण दहन किया जाता है। यहां जाकर दशहरे का मजा दोगुना हो जाता है। नजदीकी मेट्रो स्टेशन पीतमपुरा।

    5.स्वर्ण जयंती पार्क (रोहिणी सेक्टर 11)

    रोहिणी सेक्टर 11 में लगने वाला मेला भी बेहद दिलचस्प होता है। यहां आप फैमिली के साथ टाइम स्पेंड कर सकते हैं और मेले का लुत्फ उठा सकते हैं। रावण दहन के दौरान भीड़ अत्यधिक हो जाती है। ऐसे में अगर आप दहन के समय जाते हैं तब दूर हटने में ही भलाई है।

    6.जीटीबी क्रॉसिंग (दिलशाद गार्डन)

    दिलशाद गार्डन में लगने वाला मेला भी भव्य होता है। यहां तरह-तरह के झूले आपका मन मोह लेंगे। नजदीकी मेट्रो स्टेशन मानसरोवर पार्क (रेड लाइन)

    7.नोएडा स्टेडियम मेला (सेक्टर- 15 व 16)

    नोएडा स्टेडियम मेला बेहद भव्य और विशाल लगता है। फैमिली के साथ जाएं तो बच्चों का हाथ पकड़ कर रखें। यहां भीड़ अत्यधिक होती है। नजदीकी मेट्रो स्टेशन सेक्टर 15 व 16।

    8.द्वारका मेला ग्राउंड (द्वारका सेक्टर 11)

    द्वारका मेला ग्राउंड की भव्यता का पता इसी बात से चलता है कि दूर से ही लाइट और बड़े-बड़े झूले आकर्षित करते नजरा आते हैं। यहां जाना वाकई एक शानदार अनुभव हैं। इस बीच सलाह दी जाती है कि अपने कीमती सामान का ख्याल रखें।

    9.जनकपुरी रामलीला मैदान

    जनकपुरी में लगने वाला मेला भी एक ग्रेट ऑप्शन है। यहां की रामलीला पूरी दिल्ली में फेमस है।

    10.रामलीला मैदान (नरेला)

    नरेला में लगने वाला मेला बेहद विशाल और भव्य होता है। हालांकि, दुर्भाग्यवश इस बार यहां एक हादसा होने-होने से बचा। यहां फैमिली के साथ एन्जॉय किया जा सकता है।

    यह भी पढ़ें- Ramlila Mahotsav: नोएडा के रामलीला मैदान में भरा पानी, तैयारियों को झटका