Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 22, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    DUSU Election 2023: आज EVM में कैद होगी 24 प्रत्याशियों की किस्मत, जानिए चार पदों का पूरा समीकरण

    By Jagran NewsEdited By: Narender Sanwariya
    Updated: Fri, 22 Sep 2023 05:30 AM (IST)

    DUSU Election 2023 दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (डूसू) के लिए शुक्रवार को वोट डाले जाएंगे। अध्यक्ष उपाध्यक्ष सचिव और संयुक्त सचिव पदों के लिए 24 प्र ...और पढ़ें

    DUSU Election 2023: आज EVM में कैद होगी 24 प्रत्याशियों की किस्मत
    DUSU Election 2023: आज EVM में कैद होगी 24 प्रत्याशियों की किस्मत

    HighLights

    1. आज दिल्ली विश्वविद्यालय में होंगे छात्र संघ के चुनाव
    2. 52 कॉलेजों में प्रचार अभियान भी दोनों संगठनों का देखने को मिला है।

    नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (डूसू) के लिए शुक्रवार को वोट डाले जाएंगे। अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव और संयुक्त सचिव पदों के लिए 24 प्रत्याशी मैदान में हैं। मुकाबला अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप), भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआइ) के बीच ही देखने को मिल रहा है। 52 कॉलेजों में प्रचार अभियान भी दोनों संगठनों का देखने को मिला है।

    23 सितंबर को आएगा रिजल्ट

    शुक्रवार को इनकी किस्मत का फैसला ईवीएम में कैद हो जाएगा। 23 सितंबर को डूसू का ताज किसके सिर सजेगा, इसका फैसला होगा। डूसू चुनाव लड़ रहे 24 प्रत्याशियों में सर्वाधिक आठ प्रत्याशी अध्यक्ष के लिए मैदान में उतरे हैं। छह प्रत्याशी सचिव पद के लिए और पांच-पांच प्रत्याशी उपाध्यक्ष और संयुक्त सचिव पद के लिए चुनाव लड़ रहे हैं। इनमें 16 प्रत्याशियों में मुकाबला देखने को मिल रहा है। जिन्हें छात्र संगठनों की ओर से मैदान में उतारा गया है।

    अभाविप के प्रत्याशी अध्यक्ष- तुषार डेढ़ा -26 वर्षीय तुषार मूलतः पूर्वी दिल्ली के निवासी हैं। बुद्धिस्ट स्टडीज विभाग में स्नातकोत्तर प्रथम वर्ष के छात्र हैं। उपाध्यक्ष-सुशांत धनकड़ 22 वर्षीय सुशांत मूलतः झज्जर, हरियाणा के रहने वाले हैं। पिस्टल शूटिंग में हरियाणा स्टेट लेवल पर गोल्ड मेडल जीत चुके हैं। बुद्धिस्ट स्टडीज विभाग में स्नातकोत्तर प्रथम वर्ष के छात्र हैं। सचिव-अपराजिता -22 वर्षीय अपराजिता मूलतः उत्तर प्रदेश के जौनपुर की निवासी हैं। बुद्धिस्ट स्टडीज में स्नातकोत्तर कर रही हैं।

    DUSU Election 2023: हिंसा का अखाड़ा बना छात्रसंघ चुनाव, मतदान के लिए दिल्ली पुलिस ने कसी कमर

    संयुक्त सचिव-सचिन बैसला -27 वर्षीय सचिन मूलतः बागपत, उत्तर प्रदेश के निवासी हैं। बुद्धिस्ट स्टडीज में स्नातकोत्तर के छात्र हैं। एनएसयूआइ के प्रत्याशी अध्यक्ष- हितेश गुलिया -23 वर्षीय हितेश हरियाणा झज्जर के रहने वाले हैं। विधि संकाय में एलएलबी तृतीय वर्ष के छात्र हैं। उपाध्यक्ष- अभि दहिया -24 वर्षीय अभि मूलत: हरियाणा सोनीपत के रहने वाले हैं। बुद्धिस्ट स्टडीज में स्नातकोत्तर के छात्र हैं। सचिव-यक्षना शर्मा -24 वर्षीय यक्षना डीयू ने डीयू के हिंदू कालेज से स्नातक किया है। वर्तमान में विधि संकाय से एलएलबी तृतीय वर्ष की छात्रा हैं। सह सचिव- शुभम कुमार चौधरी -24 वर्षीय शुभम ने दिल्ली विश्वविद्यालय के सीवीएस कालेज से स्नातक किया है। बुद्धिस्ट स्टडीज में स्नातकोत्तर में प्रथम वर्ष के छात्र हैं।

    खबरें और भी

    आइसा के प्रत्याशी अध्यक्ष- आयशा अहमद खान -आयशा अहमद खान मूलत: पटना की रहने वाली हैं। मिरांडा हाउस कालेज की छात्रा हैं। उपाध्यक्ष- अनुष्का चौधरी -अनुष्का मूलत: उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर की रहने वाली हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय के विधि संकाय की छात्रा हैं। सचिव-आदित्य प्रताप सिंह -आदित्य प्रताप सिंह मूलत: उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं। देशबंधु कालेज में राजनीतिक विज्ञान में स्नातकोत्तर के छात्र हैं। संयुक्त सचिव-अंजलि कुमारी -अंजलि बिहार के गया की रहने वाली हैं। मिरांडा हाउस में प्रथम वर्ष की छात्रा हैं। एसएफआइ के प्रत्याशी अध्यक्ष-आरिफ सिद्दीकी -आरिफ मूल रूप से उत्तर प्रदेश के कन्नौज के रहने वाले हैं।

    वर्तमान में बुद्धिस्ट स्टडीज में स्नातकोत्तर के छात्र हैं। उपाध्यक्ष-अंकित -अंकित हरियाणा के जुहाना के रहने वाले हैं। विधि संकाय में एलएलबी प्रथम वर्ष के छात्र हैं। सचिव-अदिति त्यागी -अदिति ने हिंदू कालेज से स्नातक किया है। वर्तमान में दर्शनशास्त्र विभाग में स्नातकोत्तर प्रथम वर्ष की छात्रा हैं। संयुक्त सचिव-निष्ठा सिंह -बिहार के भागलपुर की रहने वाली हैं। बुद्धिस्ट स्टडीज में स्नातकोत्तर प्रथम वर्ष की छात्रा हैं।

    ये भी हैं मैदान में

    नामी छात्र संगठनों से जुड़े छात्रों के अलावा अध्यक्ष पद के लिए हंसराज कॉलेज के हिमांशु ठाकुर, लक्ष्मीबाई कॉलेज से शिम्पी, श्रद्धा गुप्ता डिपार्टमेंट आफ लाइब्रेरी एंड इन्फार्मेशन साइंस, सौम्या कुमार सत्यम ए एंड यू टिबिया कालेज मैदान में हैं। उपाध्यक्ष के लिए शिवाजी कॉलेज के यश खत्री, सचिव के लिए अदिति महाविद्यालय की कविता, विधि संकाय की निशि हिमांशू राज मैदान में हैं। संयुक्त सचिव के लिए बुद्धिस्ट स्टडीज के अमरेंद्र कुमार यादव अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।

    यह भी पढ़ें- दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्र संघ चुनाव हिंसक और हंगामेदार हुआ, ABVP और NSUI ने एक-दूसरे पर लगाए आरोप