Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    कौन है DUSU के नए अध्यक्ष आर्यन मान? फैमिली की नेटवर्थ ने उड़ाए हर किसी के होश, जानिए सबकुछ

    Updated: Fri, 19 Sep 2025 04:06 PM (GMT+05:30)

    दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (डूसू) चुनाव 2025 में एबीवीपी ने अध्यक्ष समेत तीन पदों पर जीत हासिल की है। अध्यक्ष पद पर एबीवीपी के आर्यन मान ने एनएसयू ...और पढ़ें

    डूसू चुनाव में अध्यक्ष पद पर जीत दर्ज करने वाले आर्यन मान।
    डूसू चुनाव में अध्यक्ष पद पर जीत दर्ज करने वाले आर्यन मान।

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। DUSU Chunav Result 2025 दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (डूसू) चुनाव का परिणाम आज शुक्रवार को घोषित हो गया है। डूसू चुनाव में एबीवीपी ने अध्यक्ष समेत तीन पदों पर जीत दर्ज की है, जबकि उपाध्यक्ष पद एनएसयूआई ने जीत हासिल की है। इस लेख में बताएंगे कि अध्यक्ष पद जीत दर्ज करने वाले एबीवीपी के उम्मीदवार आर्यन मान कौन हैं और उनकी फैमिली की नेटवर्थ कितनी है।

    आर्यन मान का परिचय 

    पूरा नाम - आर्यन मान

    जन्म तिथि - 2002 (अनुमानित)

    उम्र - (2025) 23 वर्ष

    जन्मस्थान - बहादुरगढ़, हरियाणा

    गृहनगर - बहादुरगढ़, हरियाणा

    धर्म  - हिंदू धर्म

    वैवाहिक स्थिति- अविवाहित

    पेशा - छात्र नेता, राजनीतिज्ञ, राष्ट्रीय स्तर का फुटबॉलर

    राजनीतिक संबद्धता ABVP (अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद)

    शिक्षा - हंसराज कॉलेज, दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम, पुस्तकालय विज्ञान में स्नातकोत्तर की पढ़ाई जारी।

    पिता का नाम- सिकंदर मान

    परिवार की कुल संपत्ति (2024) 1,590 करोड़ रुपये

    आर्यन मान कौन हैं?

    डूसू चुनाव 2025 में अध्यक्ष पद पर जीत दर्ज करके आर्यन मान इतिहास रच दिया है। मान अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) से जुड़े उभरते छात्र कार्यकर्ता हैं। 2025 में दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (DUSU) चुनावों में एबीवीपी के अध्यक्ष पद के उम्मीदवार बनकर उन्होंने राष्ट्रीय स्तर पर सुर्खियां बटोरी थीं।

    फैमिली की नेटवर्थ ने उड़ाए होश

    डूसू के नए अध्यक्ष बने आर्यन मान के पिता सिकंदर मान बड़े बिजनेसमैन हैं। उनकी फैमिली की नेटवर्थ भी काफी अच्छी खासी है। बताया गया कि आर्यन मान की फैमिली की नेटवर्थ 1,590 करोड़ रुपये है।

    यह भी पढ़ें- DUSU Chunav Result 2025 Live: ABVP की तीन सीटों पर जीत, आर्यन मान अध्यक्ष निर्वाचित; NSUI को झटका

    आइए जानते हैं किसे कितने वोट मिले

    एबीवीपी के उम्मीदवार आर्यन मान को 59,882 वोट मिले हैं, जबकि उनके सामने चुनाव लड़ीं एनएसयूआई (NSUI) की उम्मीदवार जोसलीन नंदिता चौधरी को सिर्फ 59,869 वोट ही मिले हैं। वहीं, उपाध्यक्ष पद पर NSUI के प्रत्याशी राहुल झांसला ने जीत दर्ज की है और उनको 59,869 वोट मिले हैं।

    खबरें और भी