Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 30, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Delhi Police स्टाफ की कार ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, इलाज के दौरान चालक की मौत; केस दर्ज

    By Jagran News Edited By: Sonu Suman
    Updated: Sat, 30 Dec 2023 02:57 PM (IST)

    पश्चिमी दिल्ली के मायापुरी थाना क्षेत्र इलाके में स्विफ्ट कार से एक ई-रिक्शा की टक्कर हो गई। इसमें ई-रिक्शा सवार चालक घायल हो गया। उसे डीडीयू अस्पताल ...और पढ़ें

    दिल्ली पुलिस स्टाफ की कार की टक्कर में ई-रिक्शा चालक की मौत।
    दिल्ली पुलिस स्टाफ की कार की टक्कर में ई-रिक्शा चालक की मौत।

    जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। पश्चिमी दिल्ली के मायापुरी थाना क्षेत्र इलाके में स्विफ्ट कार से एक ई-रिक्शा की टक्कर हो गई। इसमें ई-रिक्शा सवार चालक घायल हो गया। उसे डीडीयू अस्पताल ले जाया गया। जहां उसकी मौत हो गई। स्विफ्ट कार सवार के खिलाफ धारा 304 के तहत मामला दर्ज किया गया है। 

    मृतक की पहचान अमित झा के तौर पर हुई है। वह दिल्ली के सागरपुर इलाके में रहता था। वहीं आरोपी मुकेश कुमार दिल्ली पुलिस में स्टाफ है। वह ट्रैफिक यूनिट में तैनात था। आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

    ये भी पढ़ें- Year Ender 2023: वो बड़े मुद्दे, जिनको को लेकर दिल्ली सरकार और उपराज्यपाल के बीच रही खींचतान; जानें पूरी कहानी