Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 13, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Delhi Monsoon: दिल्ली में इस साल भी समय से पहले दस्तक देगा मानसून; जानें किस तारीख को होगी एंट्री

    Updated: Fri, 13 Jun 2025 09:19 PM (IST)

    इस बार दिल्ली में मानसून समय से पहले आने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार दक्षिण-पश्चिम मानसून ने गति पकड़ ली है और 25 जून तक दिल्ली पहुंचने की संभ ...और पढ़ें

    16 साल में चौथी बार दिल्ली में समय पूर्व दस्तक दे सकता मानसून।
    16 साल में चौथी बार दिल्ली में समय पूर्व दस्तक दे सकता मानसून।

    HighLights

    1. दिल्ली में मानसून समय से पहले आने की संभावना |
    2. 25 जून तक मानसून के पहुंचने का अनुमान |
    3. अच्छी वर्षा होने की भी संभावना |

    संजीव गुप्ता, नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी में मानसून की दस्तक इस बार समय पूर्व हो सकती है। 16 साल के दौरान यह लगातार चौथा साल होगा, जब मानसून पहले आ जाएगा। इसी तरह ऐसा आठवीं बार होगा जब जून में ही मानसून आ जाए। संभावना इस बार मानसून में अच्छी वर्षा होने की भी है।

    दरअसल, भारत मौसम विज्ञान विभाग ने कहा है कि दक्षिण-पश्चिम मानसून ने इस सप्ताह फिर से गति पकड़ ली है। ऐसे में मानसून के सामान्य तिथियों से काफी पहले यानी 25 जून तक दिल्ली समेत उत्तर पश्चिम भारत के ज्यादातर हिस्सों में पहुंच जाने की संभावना है। मानसून 24 मई को केरल पहुंचा था। 18 जून तक मध्य और पूर्वी भारत के शेष हिस्सों और उत्तर-पश्चिम भारत के कुछ इलाकों को कवर कर लेगा।

    दिल्ली में मानसून के आने की सामान्य तिथि 27 जून तय है। लेकिन 2010 से लेकर 2025 तक 16 वर्षों के आंकड़ों पर नजर दौड़ाएं तो जून में मानसून ने सात बार (2013, 2015, 2018, 2020, 2022, 2023 और 2024 में) ही दस्तक दी है।

    यह आठवां साल है, जब मानसून जून में आने जा रहा है। तीन बार (2013, 2020 व 2023 में) ही ऐसा हुआ है जब यह समय से पूर्व आ गया हो। मौसम विज्ञानियों के अनुसार मध्य भारत में दस्तक देने के बाद ही मानसून दिल्ली में पहुंचता है।

    खबरें और भी

    2010 से 2024 तक 15 वर्षों में मानसून ने दिल्ली में कब- कब दी दस्तक

    वर्ष मानसून आगमन
    2024 28 जून
    2023 25 जून
    2022 30 जून
    2021 10 जुलाई
    2020 25 जून
    2019 5 जुलाई
    2018 28 जून
    2017 2 जुलाई
    2016 2 जुलाई
    2015 25 जून
    2014 3 जुलाई
    2013 16 जून
    2012 7 जुलाई
    2011 8 जुलाई
    2010 5 जुलाई