Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 12, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Money Laundering Case: जैकलीन फर्नांडीज को दिल्ली पुलिस ने फिर भेजा समन, 14 सितंबर को पेश होने का दिया निर्देश

    By GeetarjunEdited By:
    Updated: Mon, 12 Sep 2022 05:46 PM (IST)

    सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े 200 करोड़ रुपये की मनी लांड्रिंग मामले में अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज को दिल्ली पुलिस ने एक नया समन जारी किया है। दिल्ली पुलि ...और पढ़ें

    जैकलीन फर्नांडीज को दिल्ली पुलिस ने फिर भेजा समन, 14 सितंबर को पेश होने का दिया निर्देश
    जैकलीन फर्नांडीज को दिल्ली पुलिस ने फिर भेजा समन, 14 सितंबर को पेश होने का दिया निर्देश

    नई दिल्ली, जागरण डिजिटल डेस्क। सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े 200 करोड़ रुपये की मनी लांड्रिंग मामले में अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज को दिल्ली पुलिस ने एक नया समन जारी किया है। दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) ने उन्हें 14 सितंबर को पेश होने के लिए कहा है।

    न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार, जैकलीन से सोमवार को होने वाली पूछताछ स्थगित कर दी, क्योंकि अभिनेत्री हाजिर नहीं हो पाई। दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने गत दिनों नोटिस भेज उन्हें 12 सितंबर को जांच में शामिल होने को कहा था। जैकलीन ने अपनी व्यस्तता का हवाला देते हुए 15 दिनों बाद पेश होने की तारीख मांगी थी।

    ये भी पढ़ें- Delhi: विमान कर्मियों के लिए जारी रहेगा ब्रीथ एनालाइजर टेस्ट, दिल्ली HC ने दिया आदेश

    अभिनेत्री को नहीं दिया ज्यादा समय

    हालांकि आर्थिक अपराधा शाखा ने जैकलीन को ज्यादा समय नहीं दिया है और बुधवार यानी 14 सितंबर को जांच में शामिल होने के लिए कहा है।

    तीसरी बार भेजा समन

    यह तीसरा मौका है जब पुलिस ने फर्नांडीज को जांच में शामिल होने के लिए समन जारी किया है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि जैकलीन को 14 सितंबर को मंदिर मार्ग स्थित ईओडब्ल्यू कार्यालय में सुबह करीब 11 बजे पेश होने के लिए नया समन जारी किया गया था।

    ये भी पढ़ें- Gyanvapi Masjid Case: कोर्ट के ऐतिहासिक फैसले के बाद आई हिंदू संगठनों की प्रतिक्रिया, VHP ने कहा- ज्ञानवापी हिंदुओं की जगह

    सुकेश के अपराध के बारे में जैकनीन को थी जानकारी

    प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने सुकेश से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामलों में अपनी चार्जशीट में जैकलीन का नाम लिया है। ईडी की चार्जशीट में दावा किया गया है कि जैकलीन को आपराधिक मामलों में सुकेश की संलिप्तता के बारे में पता था, फिर भी अभिनेत्री उसके साथ वित्तीय लेनदेन में लिप्त रही।

    खबरें और भी

    जैकलीन से स्वीकारी थी गिफ्ट लेने की बात

    ईडी ने दिल्ली पुलिस द्वारा दर्ज प्राथमिकी पर कथित घोटाले में मनी लॉन्ड्रिंग का मामला दर्ज किया था। ईडी ने पहले कहा था कि जैकलीन के बयान 30 अगस्त और 20 अक्टूबर, 2021 को दर्ज किए गए थे, जहां उसने चंद्रशेखर से गिफ्ट प्राप्त करने की बात स्वीकार की थी।

    कर्नाटक के बेंगलुरु का मूल निवासी सुकेश चंद्रशेखर वर्तमान में दिल्ली की जेल में बंद है और उनके खिलाफ 10 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं। चंद्रशेखर पर रोहिणी जेल में बंद होने के दौरान 200 करोड़ रुपये का जबरन वसूली रैकेट चलाने का आरोप लगाया गया है।

    उसने कथित तौर पर जेल में बंद रैनबैक्सी के पूर्व मालिक शिविंदर सिंह की पत्नी अदिति सिंह से अपने पति को जमानत पर रिहा करने के बहाने केंद्रीय कानून मंत्रालय और पीएमओ के अधिकारियों के रूप में पेश किया।