Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 17, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    लालू के करीबी पर शिकंजा, ED ने कुर्क की 200 करोड़ रुपये की संपत्ति; श्रीलंका से जुड़ा कनेक्शन

    Updated: Fri, 17 Jan 2025 10:33 AM (IST)

    ईडी ने लालू प्रसाद यादव के करीबी सहयोगी अमित कत्याल से जुड़ी एक रियल्टी कंपनी की 200 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति श्रीलंका में कुर्क की है। कंपनी पर ...और पढ़ें

    ईडी ने 200 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क की है। फाइल फोटो
    ईडी ने 200 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क की है। फाइल फोटो

    HighLights

    1. लालू प्रसाद यादव के करीबी पर शिकंजा।
    2. ईडी ने 200 करोड़ की संपत्ति कुर्क की।
    3. यह संपत्ति श्रीलंका में कुर्क की गई है।

    जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। ईडी ने गुरुग्राम की एक रियल्टी कंपनी से जुड़े मनी लांड्रिंग मामले की जांच के तहत कोलंबो में निर्माणाधीन लक्जरी होटल और 200 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य की कुछ अन्य संपत्तियां कुर्क की हैं। कंपनी पर घर खरीदारों से धोखाधड़ी का आरोप है।

    2023 में कत्याल को किया था गिरफ्तार 

    ‘कृष रियलटेक प्राइवेट लिमिटेड’ नामक इस कंपनी का प्रमोटर अमित कत्याल है, जिसे राजद के प्रमुख लालू प्रसाद के परिवार का करीबी सहयोगी माना जाता है। ईडी ने लालू प्रसाद और उनके परिवार से जुड़े जमीन के बदले रेलवे में नौकरी के कथित घोटाले से संबंधित मनी लॉन्ड्रिंग के अन्य मामले में 2023 में कत्याल को गिरफ्तार किया था।

    कुर्क करने का आदेश जारी किया

    ईडी ने गुरुवार को बयान में कहा कि उसने श्रीलंका के “कोलंबो 1” क्षेत्र में निर्माणाधीन लग्जरी होटल और चार एकड़ भूमि पर पट्टे के अधिकार को अस्थायी रूप से कुर्क करने का आदेश जारी किया है। गुरुग्राम के सेक्टर 66 में बादशाहपुर और घसोला गांवों में 19.08 करोड़ रुपये की लगभग 2.82 एकड़ जमीन (गुड अर्थ बिजनेस पार्क प्राइवेट लिमिटेड के नाम पर) भी कुर्क की गई है।

    अमित कात्याल पर ये आरोप

    आरोप है कि अमित कात्याल ने विभिन्न प्लाट खरीदारों और निवेशकों से एकत्र किए गए पैसे को हेराफेरी कर द वन ट्रांसवर्क्स स्क्वायर (प्राइवेट) लिमिटेड (पूर्व में कृष ट्रांसवर्क्स कोलंबो प्राइवेट लिमिटेड) नामक श्रीलंकाई कंपनी को भेज दिया, जो श्रीलंका में लग्जरी रियल एस्टेट परियोजना विकसित कर रही थी।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- दिल्ली चुनाव में केजरीवाल का बड़ा दांव, स्टूडेंट्स को मेट्रो में 50 फीसदी छूट की बात; PM मोदी को लिखा पत्र

    कोलंबो में कुर्क की गई संपत्ति की कीमत 205 करोड़ रुपये है और इसमें लगभग चार एकड़ जमीन और कुछ इमारतों के पट्टे के अधिकार शामिल हैं।

    यह भी पढे़ं- Delhi News: कैग रिपोर्ट पर हाईकोर्ट का फैसला सुरक्षित, BJP विधायक बोले- आखिरी दिन तक नहीं लटका सकते केस