Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 19, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    ED Raid in Delhi: 29 करोड़ का लेनदेन... BJP पार्षद के पति के ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी; छानबीन जारी

    Updated: Wed, 19 Feb 2025 02:47 PM (IST)

    Delhi News दिल्ली में भाजपा पार्षद प्रीति गुप्ता के पति नीरज गुप्ता के आठ ठिकानों पर ईडी ने छापेमारी की है। करीब 29 करोड़ रुपये के लेनदेन के मामले में ...और पढ़ें

    Delhi News: भाजपा पार्षद के पति के ठिकानों पर ईडी की छापेमारी।
    Delhi News: भाजपा पार्षद के पति के ठिकानों पर ईडी की छापेमारी।

    HighLights

    1. भाजपा पार्षद के पति के ठिकानों पर ED की ने की रेड।
    2. 29 करोड़ के लेनदेन की हो रही जांच।

    जागरण संवाददाता, नई दिल्ली।BJP Councilor husband ED Raid: दिल्ली चुनाव परिणाम घोषित होने के 11 दिन बाद आज यानी बुधवार को दिल्ली को नया मुख्यमंत्री (Delhi New cm name announcement) मिलने वाला है। वहीं पर दूसरी तरफ 19 फरवरी को ही पूर्वी दिल्ली के घोंडा से भाजपा पार्षद प्रीति गुप्ता के पति और उद्योगपति नीरज गुप्ता के घर पर ईडी ने रेड डाली है।

    नीरज गुप्ता (ED raids) के करीब आठ ठिकानों पर ईडी ने छापेमारी की है। घोंडा में नीरज गुप्ता के पांच मकान हैं। बताया जा रहा है कि ईडी की टीम में करीब 20 लोग हैं। सूत्रों का कहना है करीब 29 करोड़ रुपये के लेनदेन का मामला है। गुप्ता ने स्टूडियो सेटअप के लिए उपकरण खरीदे थे। रकम कहा से आई इसकी जानकारी सरकार को नहीं दी।

    हालांकि पार्षद प्रीति गुप्ता ने बयान देते हुए कहा कि उनके यहां कोई रेड नहीं हुई है। सबकुछ ठीक है। रेड होती तो अधिकारी उन्हें घर से बाहर भी नहीं आने देते। 

    इस खबर को लगातार अपडेट किया जा रहा है। हम अपने सभी पाठकों को पल-पल की खबरों से अपडेट करते हैं। हम लेटेस्ट और ब्रेकिंग न्यूज को तुरंत ही आम आदमी पार्टी तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। प्रारंभिक रूप से प्राप्त जानकारी के माध्यम से हम इस समाचार को निरंतर अपडेट कर रहे हैं। ताजा ब्रेकिंग न्यूज और अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए जागरण के साथ।