Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 10, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    National Party: AAP के राष्ट्रीय पार्टी बनने पर खुश हुए केजरीवाल, बोले- यह किसी चमत्कार से कम नहीं

    By Jagran NewsEdited By: Geetarjun
    Updated: Tue, 11 Apr 2023 12:45 AM (IST)

    आम आदमी पार्टी (AAP) को चुनाव आयोग ने राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा दे दिया है। बता दें कि 2024 में लोकसभा चुनाव होने हैं और उससे पहले राष्ट्रीय पार्टी का ...और पढ़ें

    लोकसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी को मिला राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा
    लोकसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी को मिला राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा

    नई दिल्ली, पीटीआई। आम आदमी पार्टी (AAP) को चुनाव आयोग ने राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा दे दिया है। बता दें कि 2024 में लोकसभा चुनाव होने हैं और उससे पहले राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा मिलना पार्टी के लिए एक बड़ी उपलब्धि है। AAP को राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा मिलने पर दिल्ली के मुख्यमंत्री और आप संयोजक अरविंद केजरीवाल भी गदगद हो गए हैं। इसके अलावा चुनाव आयोग ने शरद पवार की पार्टी एनसीपी (NCP) सीपीआई (एम) (CPI-M) और तृणमूल कांग्रेस (TMC) को राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा छीन लिया है।

    भारत निर्वाचन आयोग (Election Commission of India) ने उत्तर प्रदेश में राष्ट्रीय लोक दल (रालोद, RLD) को राज्य पार्टी का दर्जा वापस ले लिया है।

    इन पार्टियों को राज्य स्तरीय पार्टी में रूप में मिली मान्यता

    इसके अलावा रिवोल्यूशनरी सोशलिस्ट पार्टी को पश्चिम बंगाल में एक राज्य पार्टी के रूप में मान्यता दी गई। मेघालय में वॉइस ऑफ द पीपुल पार्टी को राज्य स्तरीय पार्टी के रूप में मान्यता मिली। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) को नगालैंड में एक राज्य पार्टी के रूप में मान्यता मिली। त्रिपुरा में टिपरा मोथा पार्टी को एक राज्य पार्टी के रूप में मान्यता दी गई है। बीआरएस (BRS) को आंध्र प्रदेश में एक राज्य पार्टी के रूप में मान्यता दी गई।

    क्या बोले अरविंद केजरीवाल?

    दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आम आदमी पार्टी को राष्ट्रीय पार्टी की दर्जा मिलने पर खुशी जाहिर की है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि इतने कम समय में राष्ट्रीय पार्टी? ये किसी चमत्कार से कम नहीं। सबको बहुत बहुत बधाई। देश के करोड़ों लोगों ने हमें यहां तक पहुंचाया है। लोगों को हमसे बहुत उम्मीद है। आज लोगों ने हमें ये बहुत बड़ी जिम्मेदारी दी है।

    हे प्रभु, हमें आशीर्वाद दो कि हम ये ज़िम्मेदारी अच्छे से पूरी करें।

    आज पार्टी मुख्यालय में होगा

    जश्नराष्ट्रीय पार्टी बनने की खुशी में आज पार्टी मुख्यालय में जश्न मनेगा। इसमें पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक व मुख्यमंत्री देश के नाम अपना संदेश देंगे। जश्न के लिए तैयारी की जा रही है।

    आम आदमी पार्टी के लिए बड़ी उपलब्धि

    बता दें कि इस साल कर्नाटक और मिजोरम में विधानसभा चुनाव हैं। बता दें कि आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल कर्नाटक में जोर-शोर से चुनाव लड़ने की घोषणा कर चुके हैं। पिछले साल 2022 दिसंबर में गुजरात में हुए विधानसभा चुनाव में भी AAP ने अच्छा प्रदर्शन किया था। जहां पार्टी को करीब 12 प्रतिशत वोट मिले थे।

    खबरें और भी

    दो राज्यों में है आम आदमी पार्टी की सरकार

    आम आदमी पार्टी की दो राज्यों में सरकार है। पंजाब में 2022 में विधान सभा के चुनाव हुए थे, जहां पार्टी ने पूर्ण बहुमत से सरकार बनाई थी। फरवरी 2020 में भी केंद्र शासित प्रदेश व राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में भी पार्टी ने कब्जा जमा लिया था। इसी साल दिल्ली एमसीडी में भी आम आदमी पार्टी ने पहली बार अपना मेयर बनाकर इतिहास रच दिया।