Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 16, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 में सबसे बड़ी जीत हासिल करने वाले अमानतुल्लाह क्यों हुए अरेस्ट? यहां जानिये सबकुछ

    By Jp YadavEdited By:
    Updated: Sat, 17 Sep 2022 08:29 AM (IST)

    Amanatullah Khan 2020 में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत दर्ज मामले में ओखला से आम आदमी पार्टी के विधायक अमानतुल्लाह खान को गिरफ्तार किया गया है। उन ...और पढ़ें

    दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 में सबसे बड़ी जीत हासिल करने वाले अमानतुल्लाह को क्यों हुए अरेस्ट, जानें- पूरा मामला
    दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 में सबसे बड़ी जीत हासिल करने वाले अमानतुल्लाह को क्यों हुए अरेस्ट, जानें- पूरा मामला

    नई दिल्ली, जागरण डिजिटल डेस्क। Amanatullah Khan: दिल्ली वक्फ बोर्ड का चेयरमैन रहते हुए अपने पद का दुरुपयोग करने के आरोप में अमानतुल्लाह खान को भ्रष्टाचार निरोधक शाखा (Anti Corruption Branch) ने शुक्रवार देर रात गिफ्तार कर लिया। अमानतुल्लाह खान आम आदमी पार्टी के उन विधायकों में शुमार हैं, जिन्होंने दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 में रिकॉर्ड वोटों से जीत दर्ज की थी। 

    वित्तीय गड़बड़ियों का है आरोप

    ACB के अधिकारियों की मानें तो AAP विधायक अमानतुल्लाह खान पर दिल्ली वक्फ बोर्ड के बैंक खातों में वित्तीय गड़बड़ी के साथ-साथ वाहनों की खरीद में भी भ्रष्टाचार का आरोप है।

    33 अवैध नियुक्तियां करने के मामले में भी हैं घिरे

    इतना ही नहीं, विधायक पर नियमों का उल्लंघन करते हुए 33 लोगों की अवैध नियुक्ति का आरोप भी उन पर लगा है। इन सब आरोपों की जांच काफी समय से चल रही थी। ताजा मामले में भ्रष्टाचार निरोधक शाखा ने शुक्रवार को  अमानतुल्लाह खान के कई ठिकानों पर छापेमारी की और इसके कुछ घंटे बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।

    दो साल से चल रही थी जांच

    AAP विधायक अमानतुल्लाह खान के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत वर्ष 2020 में मामला दर्ज किया गया था। ACB के अधिकारियों की मानें तो अमानतुल्लाह खान के घर और उनके अन्य ठिकानों पर छापेमारी कर लाखों रुपये नकद बरामद हुए हैं। इसके साथ ही एक बिना लाइसेंस वाला हथियार भी मिला है। 

    इससे पहले भी कई बार हो चुकी है गिरफ्तारी

    बता दें कि यह पहली बार नहीं है जब ओखला सीट से आम आदमी पार्टी के विधायक अमानतुल्लाह खान की गिरफ्तारी हुई है। इससे पहले भी उन्हें कई मामलों में गिरफ्तार किया जा चुका है। 

    अमानतुल्लाह खान के नाम दर्ज है सबसे बड़ी जीत का रिकॉर्ड

    दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 में 1 लाख से भी अधिक वोट पाकर आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार अमानतुल्लाह खान ने सबसे बड़ी जीत दर्ज की थी। AAP उम्मीदवार अमानतुल्लाह खान ने 77 हजार से अधिक वोटों से जीत हासिल की थी। इसके साथ ही एक लाख से अधिक वोट पाकर उन्होंने भारतीय जनता पार्टी (BJP) के उम्मीदवार को करारी शिकस्त दी थी। 

    खबरें और भी

    जानिये- अमानतुल्लाह खान के बारे में

    • 10 जनवरी, 1974 को उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में जन्मे अमानतुल्ला खान ने 12वीं कक्षा तक पढ़ाई करने के बाद दिल्ली के जामिया मिल्लिया इस्लामिया विश्वविद्यालय में दाखिला लिया। यह अलग बात है कि स्नातक पाठ्यक्रम पूरा नहीं किया।
    • अमानतुल्लाह खान के एक बेटा और बेटी है।
    • दिल्ली विधानसभा चुनाव 2013 में उन्होंने लोकजनशक्ति पार्टी से चुनाव लड़ा,लेकिन पहला चुनाव वह हार गए। 
    • अमानतुल्‍लाह खान दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास पर मुख्य सचिव अंशु प्रकाश के साथ बदसलूकी के मामले में आरोपित है। इन पर मुकदमा भी चल रहा है। 
    • 20 जुलाई, 2016 को एक महिला के आरोपों पर अमानतुल्‍लाह खान के खिलाफ जामिया नगर थाने में केस दर्ज किया गया था। आरोपों के बाबत उनकी गिरफ्तारी भी हुई थी।
    • एक अन्‍य मामले में अमानतुल्‍ला खान की रिश्‍तेदार ने उन पर यौन शोषण का आरोप लगाया था। इन आरोपों के चलते अमानतुल्‍लाह खान ने 10 सितंबर, 2016 को अपने सभी पदों से इस्‍तीफा दे दिया था। 
    • अप्रैल, 2017 में दिल्ली के स्‍थानीय निकाय चुनाव के दौरान अमानतुल्‍लाह खान ने कांग्रेस समर्थकों पर उन पर हमला करने का आरोप लगाया था।
    • दिल्ली विधानसभा चुनाव 2015 में अमानतुल्लाह खान पहली बार विधायक बने।  ओखला सीट से BJP के ब्रह्म सिंह को 60,000 से भी ज़्यादा वोटों से हराया था। 

    Delhi Metro का परिचालन निजी हाथों में सौंपना कहीं भारी न पड़ जाए, 12 सितंबर को दूसरे ट्रैक पर चली गई थी ट्रेन

    World Ozone Day 2022: दिल्ली-एनसीआर पर नया खतरा, आसमानी आफत की चपेट में 4 करोड़ लोग