विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 16, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

जानिए, आखिर कैसे दिल्‍ली पुलिस की चुंगल में फंसा सीरियल रेपिस्ट

By JP YadavEdited By:
Published: Mon, 16 Jan 2017 09:38 AM (IST)Updated: Tue, 17 Jan 2017 05:31 PM (IST)

रुद्रपुर में दर्जी का काम करने वाले सुनील के बारे में दिल्ली पुलिस का कहना है कि वह 245 किलोमीटर ...और पढ़ें

जानिए, आखिर कैसे दिल्‍ली पुलिस की चुंगल में फंसा सीरियल रेपिस्ट
जानिए, आखिर कैसे दिल्‍ली पुलिस की चुंगल में फंसा सीरियल रेपिस्ट

नई दिल्ली (जेएनएन)। पूर्वी दिल्ली के न्यू अशोक नगर इलाके से छोटी बच्चियों के साथ कथित तौर पर यौन शोषण करने के आरोप में गिरफ्तार सुनील रस्तोगी ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। पुलिस पूछताछ में उसने माना है कि 13 साल के दौरान उसने 700 लड़कियों का अपनी हवस का शिकार बनाया।

आरोपी सुनील के मुताबिक, वह हर छुट्टी के दिन रुद्रपुर (उत्तराखंड) से ट्रेन के जरिए दिल्ली आता था और लड़कियों को हवस का शिकार बनाकर लौट जाता था। तकरबीन डेढ़ दशक के दौरान सुनील करीब 600 बार दिल्ली आया और 700 लड़कियों से दुष्कर्म किया।

याद नहीं कितनी बच्चियों से किया दुष्कर्मः सुनील

गिरफ्तार आरोपी का कहना है कि उसे याद नहीं है कि कितनी बच्चियों के साथ उसने गलत काम किया है। उसने यह भी माना कि न्यू अशोक नगर के अलावा गाज़ियाबाद और रुद्रपुर में भी बच्चियों के साथ यौन शोषण किया है

रुद्रपुर में दर्जी का काम करने वाले सुनील के बारे में दिल्ली पुलिस का कहना है कि वह 245 किलोमीटर का सफर करके दिल्ली सिर्फ लड़िकयों से दुष्कर्म करने के लिए आता था। पुलिस की मानें तो वह दुष्कर्म सनक के लिए करता था। इस दौरान वह 245 किलोमीटर का सफर भी सनक के लिए ही करता था।

लड़िकयों से कहता था- 'तुम्हारे पापा तुम्हें बुला रहे है, कुछ सामान देना है'

पुलिस के मुताबिक सुनील लड़कियों (बच्चियों) को अपना निशाना बनाता था और उनसे कहता था- 'तुम्हारे पापा तुम्हें बुला रहे है, कुछ सामान देना है' और बस इस तरह नाबालिग लड़कियां इसकी बातों में फंस जाती थीं।

पुलिस का कहना है कि सुनील मौका देखकर कहीं भी सुनसान जगह पर बच्चियों से दुष्कर्म करता था। आरोपी के खिलाफ रूद्रपुर, दिल्ली और गाजियाबाद में भी छेड़छाड़ और चोरी के मामले हैं। आरोपी के पांच बच्चे हैं, जिसमें से तीन बेटियां हैं। बताया जा रहा है कि बच्चियों से यह जानने की कोशिश की जा रही है कि कहीं उन्हें भी निशाना तो नहीं बनाया गया है।

यह भी पढ़ेंः सीरियल रेपिस्ट मिठाई का लालच दे लड़कियों को बनाता था हवस का शिकार

गौरतलब है कि 10 जनवरी को न्यू अशोक नगर इलाके के पुलिस थाने में अपहरण के दो मामले दर्ज हुए थे। इसमें शिकायतकर्ताओं ने आरोप लगाया था कि किसी आदमी ने उनकी 10 और 9 साल की बेटियों को गुमराह किया है।

यूं पकड़ गया आरोपी सीरियल किलर

पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी उन बच्चियों को कथित तौर पर बिल्डिंग की सीढ़ियों पर ले गया और जब वह चीखीं तो उन्हें ले भागा। बताया जा रहा है कि तीन और मामलों में भी ऐसा ही तरीका अपनाया गया और इसलिए पुलिस को शक हुआ कि इस केस में भी उसी व्यक्ति का हाल है।

पुलिस ने जब इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरा के फुटेज तलाश किए तो देखा गया कि आरोपी सुनील एक लड़की को बहला फुसलाकर अपने साथ ले जा रहा है। इसी फुटेज के आधार पर न्यू अशोक नगर से सुनील को गिरफ्तार कर लिया गया।

सुनील लड़कियों (बच्चियों) को अपना निशाना बनाता था और उनसे कहता था- 'तुम्हारे पापा तुम्हें बुला रहे है, कुछ सामान देना है'।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।