Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 13, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Delhi Airport Flights Fare: ट्रेनें हुई फुल तो आसमान छूने लगा हवाई किराया, दोगुने से ज्यादा में मिल रहा फ्लाइट का टिकट

    Updated: Sun, 13 Oct 2024 09:07 PM (GMT+05:30)

    त्योहारों के मौसम में ट्रेन और हवाई जहाज का सफर महंगा हो गया है। दिल्ली से वाराणसी पटना दरभंगा और रांची जाने वाली ट्रेनों में कंफर्म टिकट नहीं मिल रही ...और पढ़ें

    ट्रेन में टिकट का संकट तो हवाई किराया छूने लगा आसमान।
    ट्रेन में टिकट का संकट तो हवाई किराया छूने लगा आसमान।

    HighLights

    1. त्योहारों पर होने वाली भीड़ से ट्रेन में किराया महंगा व नहीं मिल रही कन्फर्म टिकट।
    2. दीपावली और छठ के मद्देनजर पूर्वांचल के साथ ही बिहार और झारखंड में ट्रेन में टिकट महंगी।

    जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। त्योहारी मौसम में रेलवे द्वारा विशेष रेलगाड़ियों की घोषणा के बाद भी लोगों को कन्फर्म टिकट नहीं मिल रही है। राजधानी, गरीब रथ, वंदेभारत समेत कई रेलगाड़ियों में टिकट के दाम बढ़ गए हैं। बावजूद इसके कन्फर्म टिकट नहीं मिल रही है। मिल भी रही तो टिकट की वेटिंग 100 से अधिक है, जिसके कंफर्म होने की संभावनाएं न के बराबर ही है।

    ऐसे में विमान कंपनियों ने दीपावली और छठ को देखते हुए किराया बढ़ा दिया है। 16 हजार रुपये तक फ्लाइट की टिकट दरभंगा की मिल रही है। रांची और और वाराणसी की टिकट छह हजार रुपये से लेकर 11 हजार रुपये तक मिल रही है।

    त्योंहारों के लिए चलाईं स्पेशल ट्रेनें भी फुल

    120 दिन पहले ट्रेन की टिकट बुक कराने की व्यवस्था है। त्योहारों को देखते हुए लोगों ने पहले ही टिकट की बुकिंग करा ली। वहीं, जो भी रेलवे ने विशेष रेलगाड़ियों की घोषणा की उनमें भी ट्रेन की घोषणा होते ही कुछ ही घंटों में बुकिंग पूरी हो गई। इसलिए ट्रेन में जो वेटिंग टिकट मिल रही है वह भी महंगी है।

    रेलवे के नियमानुसार राजधानी, शताब्दी, वंदेभारत और हफसफर में मांग ज्यादा होने पर ट्रेन के किराये में 50 प्रतिशत तक की बढ़ोत्तरी की जाती है।

    विमानों के किराए में भारी उछाल

    उल्लेखनीय है कि मांग और आपूर्ति से जुड़ा नियम इन दिनों विमान किराये के बाजार पर पूरी तरह लागू होता नजर आता है। त्योहारी मौसम में अधिक से अधिक लोग जल्द से जल्द अपने घर पहुंचने की चाह रखते हैं। जैसे ही मांग बढ़ी, बाजार में विमान किराए में भारी उछाल की स्थिति आ चुकी है।

    खबरें और भी

    दोगुने से ज्यादा हुआ फ्लाइट किराया

    दिल्ली से दरभंगा का विमान किराया आमतौर से पांच से छह हजार के आसपास रहता है। लेकिन, दीपावली पर दरभंगा जानेवालों की तादाद तेजी से बढ़ने की संभावना को देखते हुए इसका किराया एकाएक बढ़ा दिया गया है। 22 अक्टूबर से पांच नवंबर के बीच के किराया पर गौर करें तो 26 अक्टूबर को किराया 10 हजार की सीमा को लांघकर करीब 13 हजार तक पहुंच गया।

    30 अक्टूबर को दिल्ली से पटना का किराया आसमान छूता हुआ 13 हजार की सीमा को लांघ गया। तीन से पांच नवंबर के बीच कोई भी दिन ऐसा नहीं है जब किराया नौ हजार से कम हो।

    दिल्ली-पटना की फ्लाइट्स भी महंगी

    इसी तरह दिल्ली से पटना के बीच की दूरी विमान से तय करने की चाह रखने वाले त्योहारी मौसम अपनी जेब ढीली रखने के लिए तैयार रहें। दिल्ली से पटना का किराया करीब साढ़े चार से पांच हजार के बीच रहता है, लेकिन 22 अक्टूबर से पांच नवंबर के बीच कई दिन ऐसा भी है जहां दिल्ली से पटना के बीच का किराया 12 हजार की सीमा को लांघता नजर आता है।

    इस बीच किराया न्यूनतम छह हजार से लेकिन कभी आठ, कभी नौ तो कभी 12 हजार के आसपास है। झारखंड की राजधानी रांची की बात करें तो रांची का किराया 24 अक्टूबर को सात हजार, 29 अक्टूबर को 10 हजार व 30 अक्टूबर को 11 हजार को पार करता नजर आता है। सामान्य तौर पर दिल्ली से रांची के बीच का किराया करीब साढ़े चार हजार रहता है

    दिल्ली से हवाई जहाज का किराया

    तारख वाराणसी पटना दरभंगा रांची
    30 अक्टूबर 6093 13943 15703 11307
    31 अक्टूबर 6673 10993 13602 8578
    1 नंवबर 6201 9103 15702 7738
    2 नवंबर 6094 11466 14600 8577
    3 नवंबर 6253 12411 16910 8577
    4 नवंबर 6094 9943 16910 8051
    5 नंवबर 6253 9103 16343 6477

    ये भी पढ़ें- 11 राज्य, छह देशों में फैला लॉरेंस का साम्राज्य, पुलिस और एजेंसियां नाकाम; हाई-प्रोफाइल मर्डर केस में जुड़ता है नाम