विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 31, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Delhi Fire News: हीटर फैक्ट्री में सिलेंडर ब्लास्ट से लगी आग, बच्ची समेत चार लोग घायल

Published: Tue, 31 Dec 2024 08:04 PM (IST)

Delhi Fire News दिल्ली के जौहरीपुर की जगदंबा कॉलोनी में हीटर फैक्ट्री में आग लग गई। दिल्ली दमकल विभाग ने ...और पढ़ें

जगदंबा कॉलोनी के इसी गोदाम में लगी थी आग।
जगदंबा कॉलोनी के इसी गोदाम में लगी थी आग।

शुजाउद्दीन, पूर्वी दिल्ली। करावल नगर थाने के जगदंबा कालोनी में मंगलवार दोपहर हीटर के गोदाम में एलपीजी गैस का एक छोटा सिलेंडर फटने से बच्ची समेत चार लोग झुलस गए। चाय बनाने के दौरान हादसा हुआ। धमाका इतना तेज थी कि गोदाम के बाहर गली में खेल रही तीन वर्षीय बच्ची भी आग की चपेट में आ गई।

आग की सूचना मिलते ही दमकल की चार गाड़ियां मौके पर पहुंची। झुलसी हुई हालत में पुलिस ने गोदाम के मालिक अंकित, इसके पिता धर्मवीर, कर्मचारी धर्मवीर व पड़ोसी बच्ची जसिका को जीटीबी अस्पताल में भर्ती करवाया। अस्पताल में इलाज जारी है।

सभी की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। करावल नगर थाना पुलिस प्राथमिकी कर मामले की जांच कर रही है।

दोपहर बाद हुआ था ब्लास्ट

पुलिस ने बताया कि मंगलवार दोपहर 3:36 बजे सूचना मिली थी कि जगदंबा कालोनी में 50 गज में बने एक हीटर के गोदाम में आग लगी है। पुलिस व दमकल की टीमें मौके पर पहुंची। चार लोगो को झुलसी हुई हालत में अस्पताल में भर्ती करवाया। जांच में पता चला कि गोदाम अंकित का है। चाय बनाने के लिए गोदाम में एक छोटा सिलेंडर रखा हुआ था।

चाय बनाने के लिए खोला सिलेंडर

सिलेंडर में पहले से गैस का रिसाव हो हो रहा था। जैसे ही चाय बनाने के लिए सिलेंडर खोला, अचानक से तेज धमाके के साथ सिलेंडर फटने से आग लग गई। गोदाम की खिड़की, दीवार व दरवाजे भी टूट गए। आग की लपटे गली तक पहुंच गई। बाहर गली में खेल रही बच्ची भी उसकी चपेट में आ गई। पड़ोसियों ने बच्ची को बचाया।

दमकल ने एक घंटे की मशक्कत से आग पर काबू पाया। पुलिस को जांच में पता चला कि गोदाम के लिए नगर निगम से अनुमति नहीं ली हुई थी, अवैध रूप से चल रहा था।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।