यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 14, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Girls Night Out: दिल्ली-एनसीआर में लड़कियों के नाइट आउट के लिए बेस्ट हैं ये 5 जगहें
बेंगलुरु और मुंबई के साथ राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में भी बेस्ट पार्टी कल्चर देखने को मिलता है। दीवाना कर देने वाले संगीत और बेहतरीन एंबिएंस वाले नाइट ...और पढ़ें

नई दिल्ली, ऑनलाइन डेस्क। दिल्ली-एनसीआर में नाइट लाइफ का आनंद लेने के लिए कई फेमस जगहें हैं, जहां लड़के ही नहीं लड़कियों भी नाइट आउट पर जाने के लिए प्लान कर सकती हैं। राष्ट्रीय राजधानी में मौजूद नाइट आउट स्पॉट्स पर बेहतरीन खाने से लेकर पार्टी और डांसिंग तक का मजा लिया जा सकता है।
अगर आप भी अपनी दोस्तों के एक साथ वीकेंड में एक खास मेमोरी बनाने के लिए दिल्ली-एनसीआर घूमने का प्लान कर रही हैं तो हम आपको आज कुछ ऐसी एक्साइटिंग नाइटलाइफ वाली जगहों के बारे में बताते हैं जहां आपको जरूर विजिट करना चाहिए।
हौज खास (Hauz Khas): हौज खास दिल्ली की सबसे फेमस मनोरंजन जगहों में से एक है। यहां कई बेहतरीन रेस्टोरेंट्स, कैफे और पब स्थित हैं। यहां आप रात के वक्त शानदार भोजन और शॉपिंग का मजा ले सकते हैं। नाइट आउट के लिए यह एक अच्छी जगह है।
खान मार्केट (Khan Market): खान मार्केट खाने-पीने और शॉपिंग के शौक रखने वाले लोगों के लिए एक बेस्ट प्लेस है। यह मार्केट स्टोर्स, बुटिक और अच्छे शोरूम के लिए भी जानी जाती है। यह मार्केट सस्ती नहीं है, लेकिन यहां पर पहुंचकर आपको बहुत कुछ नया एक्सपीरियंस करने को मिलेगा। यह मार्केट रात के 11 बजे तक लगी रहती है।
खबरें और भी
.jpg)
साकेत (Saket): साकेत में बहुत सारी मनोरंजन सुविधाएं हैं। इस इलाके में विशाल खरीदारी केंद्र, रेस्टोरेंट्स, पब्स और एंटरटेनमेंट स्थलों की एक बड़ी संख्या है। इसमें एक कीर्ति सिनेमा कंप्लेक्स भी शामिल है, जहां आप अपने दोस्तों के साथ एक फिल्म देख सकते हैं। साकेत जंक्शन में आप विभिन्न रेस्टोरेंट्स में जाकर लजीज व्यंजनों का आनंद ले सकते हैं।
कनॉट प्लेस(Connaught Place): यह नाइट आउट के लिए दिल्ली की दूसरी सबसे सेफ और खूबसूरत जगहों में से एक है। यहां भी आप रात के समय आराम से बिना किसी चिंता के नाइटलाइफ एन्जॉय कर सकते है। कनॉट प्लेस में कई तरह के कैफे मौजूद हैं। यहां रात 12 के बाद तक पूरी चहल-पहल बनी रहती है।
सेंट्रल पार्क (Central Park), गुरुग्राम: यह एक बड़ा और सुंदर पार्क है जहां आप शानदार ग्रीनरी और खुले हवाओं का आनंद ले सकते हैं। आप यहां विभिन्न खेल और फिटनेस गतिविधियों का आनंद ले सकते हैं और रात में अपने दोस्तों के साथ एक पिकनिक भी कर सकते हैं।