Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 21, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Delhi Flood: दिल्ली में एक और बार देखने को मिलेगा सैलाबी मंजर! यमुना का जलस्तर फिर पहुंचा खतरे के निशान के पार

    By Jagran NewsEdited By: Abhi Malviya
    Updated: Fri, 21 Jul 2023 07:13 PM (GMT+05:30)

    राजधानी दिल्ली में एक बार फिर बाढ़ का संकट गहराते जा रहा है। दिल्ली में यमुना का जलस्तर डेंजर लेवल को क्रॉस कर गया है। शुक्रवार को यमुना का जलस्तर 205 ...और पढ़ें

    राजधानी दिल्ली में एक बार फिर बाढ़ का संकट गहराते जा रहा है। (फोटो- एजेंसी)
    राजधानी दिल्ली में एक बार फिर बाढ़ का संकट गहराते जा रहा है। (फोटो- एजेंसी)

    HighLights

    1. दिल्ली में एक बार फिर यमुना का बढ़ा जलस्तर
    2. यमुना ने खतरे के निशान को किया पार

    नई दिल्ली, एजेंसी। राजधानी दिल्ली में एक बार फिर बाढ़ का संकट गहराते जा रहा है। दिल्ली में यमुना का जलस्तर डेंजर लेवल को क्रॉस कर गया है। शुक्रवार को यमुना का जलस्तर 205.34 मीटर के पार पहुंच गया है, जिससे यमुना के आसपास रहने वाले लोगों की चिंताए बढ़ बई गई हैं। दिल्लीवासियों ने हाल में ही भयंकर बाढ़ का सामना किया था, जिससे हजारों लोग प्रभावित हुए थे। 

    दिल्ली में बाढ़ पीड़ित परिवारों को मिलेंगे 10 हजार रुपये

    दिल्ली में आई बाढ़ के बाद हजारों लोगों को अपने घरों को छोड़कर राहत कैंप में रहना पड़ा था। कई लोगों ने अपना सामान खो दिया। वहीं बहुत लोगों ने अपने जरूरी दस्तावेज भी खो दिए थे। लोगों को हुए नुकसान को देखते हुए सीएम केजरीवाल ने बाढ़ पीड़ित परिवारों को 10 हजार रुपये मुआवजा देने का फैसला किया है।