Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 21, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    राष्ट्रीय महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष डॉ. वी मोहिनी गिरी का निधन, पूर्व राष्ट्रपति वीवी गिरी की थीं बहू

    By Ritika MishraEdited By: Sonu Suman
    Updated: Thu, 21 Dec 2023 03:58 PM (GMT+05:30)

    राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू) की पूर्व अध्यक्ष पद्मभूषण डॉ. वी मोहिनी गिरी का 86 वर्ष की आयु में मंगलवार को निधन हो गया। महिलाओं के अधिकारों के क ...और पढ़ें

    राष्ट्रीय महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष डॉ. वी मोहिनी गिरी का निधन।
    राष्ट्रीय महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष डॉ. वी मोहिनी गिरी का निधन।

    जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू) की पूर्व अध्यक्ष पद्मभूषण डॉ. वी मोहिनी गिरी का 86 वर्ष की आयु में मंगलवार को निधन हो गया।

    महिलाओं के अधिकारों के क्षेत्र में उनके प्रयासों के लिए, उन्हें 2007 में पद्म भूषण से सम्मानित किया गया था। डॉ. गिरी 1995-1998 तक राष्ट्रीय महिला आयोग के अध्यक्ष पद पर कार्यरत थीं। वो केंद्रीय समाज कल्याण बोर्ड, नई दिल्ली स्थित सामाजिक सेवा संगठन, गिल्ड आफ सर्विस की अध्यक्ष भी थीं। वो महिलाओं और बच्चों के शिक्षा, रोजगार और वित्तीय सुरक्षा के अधिकारों की वकालत करती है। उन्होंने वर्ष 1972 में वार विडोज एसोसिएशन की स्थापना की थी।

    पूर्व राष्ट्रपति डॉ. वीवी गिरी की बहू डॉ. मोहिनी गिरी के परिवार में एक बेटा और बेटी हैं।

    ये भी पढ़ें- संसद की सुरक्षा में चूक मामला: 15 दिन बढ़ी चार आरोपियों की हिरासत, पूछताछ में खुलेगा साजिश का राज