Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 26, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Manmohan Singh: पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का निधन, Delhi AIIMS ने किया कंफर्म

    Updated: Thu, 26 Dec 2024 10:31 PM (IST)

    Manmohan Singh passes away देश के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की तबीयत बिगड़ने के बाद गुरुवार शाम को उन्हें एम्स दिल्ली में भर्ती कराया गया था। जहा ...और पढ़ें

    Manmohan Singh passes away: दिल्ली एम्स में पूर्व पीएम मनमोहन सिंह का निधन। फाइल फोटो
    Manmohan Singh passes away: दिल्ली एम्स में पूर्व पीएम मनमोहन सिंह का निधन। फाइल फोटो

    HighLights

    1. पूर्व पीएम मनमोहन सिंह की तबीयत बिगड़ने के बाद गुरुवार को दिल्ली एम्स में किया गया भर्ती।
    2. देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राहुल गांधी निधन पर जताया शोक।

    जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। Manmohan Singh passes Away: देश के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का निधन हो गया है। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह (Manmohan Singh) की तबीयत बिगड़ने के बाद गुरुवार शाम को उन्हें एम्स दिल्ली में भर्ती कराया गया था। रात करीब आठ बजे एम्स (Delhi AIIMS) की इमरजेंसी में भर्ती कराया गया था।

    92 वर्षीय सिंह को अस्पताल के आपातकालीन विभाग में लाया गया था। उनके अस्पताल में भर्ती होने का कारण तत्काल पता नहीं चल पाया है। बताया जा रहा है कि उन्हें हार्ट से संबंधित परेशानी थी।

    नीतीश नाइक की देखरेख में हो रहा इलाज

    इस वजह से कार्डियोलॉजी विभाग के प्रोफेसर डॉ. नितीश नाइक की देखरेख में उनका इलाज चल रहा है। पूर्व पीएम इससे पहले भी एम्स में भर्ती हुए थे। दिल्ली एम्स ने एक पत्र जारी कर पूर्व पीएम के निधन की खबर की पुष्टि की।

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने भी अपने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि-"भारत अपने सबसे प्रतिष्ठित नेताओं में से एक डॉ. मनमोहन सिंह जी के निधन पर शोक मनाता है। साधारण परिवार से उठकर वह एक प्रतिष्ठित अर्थशास्त्री बने।

    उन्होंने वित्त मंत्री सहित विभिन्न सरकारी पदों पर कार्य किया और वर्षों तक हमारी आर्थिक नीति पर एक मजबूत छाप छोड़ी। संसद में उनका हस्तक्षेप भी व्यावहारिक था। हमारे प्रधान मंत्री के रूप में, उन्होंने लोगों के जीवन को बेहतर बनाने के लिए व्यापक प्रयास किए।"

    खबरें और भी

    राहुल गांधी ने भी मनमोहन सिंह को किया याद

    वहीं कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने अपने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि-"मनमोहन सिंह जी ने असीम बुद्धिमत्ता और निष्ठा के साथ भारत का नेतृत्व किया। उनकी विनम्रता और अर्थशास्त्र की गहरी समझ ने देश को प्रेरित किया।

    श्रीमती कौर और परिवार के प्रति मेरी हार्दिक संवेदना। मैंने एक गुरु और मार्गदर्शक खो दिया है। हममें से लाखों लोग जो उनके प्रशंसक थे, उन्हें अत्यंत गर्व के साथ याद करेंगे।"

    2021 में भी हुए थे भर्ती

    बता दें 13 अक्टूबर 2021 को मनमोहन सिंह बुखार की शिकायत के बाद दिल्ली एम्स में भर्ती कराए गए थे। उस दौरान उनका बुखार ठीक हो गया था, लेकिन बाद में उन्हें कमजोरी होने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

    प्रारंभिक जीवन और शिक्षा

    मनमोहन सिंह ने अपनी शिक्षा पंजाब विश्वविद्यालय से शुरू की और 1952 और 1954 में अर्थशास्त्र में बैचलर ऑफ आर्ट्स और मास्टर ऑफ आर्ट्स की डिग्री प्राप्त की। यहां से वे कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय आए और 1957 में अर्थशास्त्र में प्रथम श्रेणी ऑनर्स की डिग्री और डी.फिल के साथ स्नातकोत्तर प्राप्त किया।

    राजनीतिक कैरियर

    उनके राजनीतिक करियर की शुरुआत 1971 में वाणिज्य मंत्रालय में आर्थिक सलाहकार के रूप में हुई। जल्द ही वह मुख्य आर्थिक सलाहकार और वित्त मंत्रालय में सचिव जैसे महत्वपूर्ण पदों पर आसीन हुए। कई मायनों में 1991 से 1996 तक वित्त मंत्री के रूप में सिंह की वित्त नीतियों ने भारतीय अर्थव्यवस्था को बदल दिया। साल 2004 से 2014 तक देश के प्रधानमंत्री के रूप में कार्यकाल रहा। मनमोहन सिंह ज्यादातर राज्यसभा के ही सदस्य रहे।

    प्रधानमंत्री रहते पाईं ये उपलब्धियां

    मनमोहन सिंह ने अर्थव्यवस्था को उदार बनाने में निभाई अहम भूमिका।

    रुपये को सस्ता करने, कर के बोझ को कम करने का किया काम।

    जब अर्थव्यवस्था विनाशकारी स्थिति में थी तब भारत में विदेशी निवेश को प्रोत्साहित करने के लिए कठोर सुधार प्रस्तुत किए।