यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 22, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Survey: दिल्ली NCR में हर दस में से चार परिवार जलाएंगे दिवाली पर पटाखे, लोग बोले- प्रदूषण की और हैं वजह
Delhi Crackers Ban दीवाली पर वायु प्रदूषण से निपटने के लिए सरकार ने पटाखों पर प्रतिबंध लगाया है। इसके साथ ही जागरूकता अभियान भी चलाए जा रहे हैं। इसके ...और पढ़ें

नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। दीवाली पर वायु प्रदूषण से निपटने के लिए सरकार ने पटाखों पर प्रतिबंध लगाया है। इसके साथ ही जागरूकता अभियान भी चलाए जा रहे हैं। इसके बावजूद दिल्ली के लोगों ने इस बार फिर दीवाली पर हवा में जहर घोलने की तैयारी कर ली है। यह दावा आनलाइन प्लेटफार्म लोकल सर्कल्स ने अपने सर्वे के आधार पर किया है।
इस सर्वे के मुताबिक दिल्ली के हर दस में से चार परिवार पटाखे जलाएंगे। दिल्ली-एनसीआर के 10 हजार से अधिक परिवारों के सर्वेक्षण के आधार पर किया है। उसके मुताबिक दिल्ली के परिवारों ने नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद से पटाखे खरीद कर रख लिए हैं।
तीन साल के बाद बढ़ा आंकड़ा
39 प्रतिशत परिवारों ने बनाई पटाखे जलाने की योजना सर्वेक्षण के मुताबिक इस बार पटाखे जलाने की योजना बनाने वाले परिवारों की संख्या 39 प्रतिशत तक पहुंचने का अनुमान है, जो पिछले तीन साल में सर्वाधिक है। इससे पहले 2019 में ये आंकड़ा 35 प्रतिशत रहा था। 2020 में कोरोना महामारी के चलते लोगों ने ज्यादा पटाखे नहीं जलाए थे।
प्रदूषण की और भी हैं वजह
दिल्ली-एनसीआर में बड़ी संख्या में लोगों का मानना है कि पटाखे दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण की प्राथमिक वजह नहीं हैं। उनके मुताबिक पराली जलाना, वाहनों का धुआं और कुछ अन्य कारक प्रदूषण की प्रमुख वजह हैं।
ये भी पढ़ें- Delhi Air Pollution: दिवाली पर खतरनाक स्तर पर पहुंच सकता है AQI, अभी भी जहरीली हवा में सांस ले रहे लोग
प्रतिबंध के बावजूद खरीदे पटाखे
दिल्ली में पटाखों की ब्रिकी पर बैन है, लेकिन सर्वेक्षण से पता चला है कि 10 प्रतिशत परिवारों ने दिल्ली से ही पटाखे खरीदे हैं। इससे ये पता चलता है कि ये प्रतिबंध उतना प्रभावी नहीं है, जितना कि होना चाहिए था। बड़ी संख्या में आनलाइन प्लेटफार्म से लोगों ने पटाखे खरीद कर एकत्र कर लिए हैं।
खबरें और भी
सर्वे में लोगों ने जो कहा
परिवार प्रतिक्रिया
51 प्रतिशत ने कहा पटाखे नहीं जलाएंगे इससे प्रदूषण होगा
10 प्रतिशत ने कहा पटाखों पर बैन है इसलिए नहीं जलाएंगे
10 प्रतिशत ने कहा पटाखे जलाएंगे दिल्ली से खरीद भी लिए
20 प्रतिशत पटाखे जलाएंगे एनसीआर के शहरों से खरीदे हैं
9 प्रतिशत पटाखे जलाएंगे ये भी पता है कि कहां पर मिलेंगे
ये भी पढ़ें- Delhi: संवेदनशील इलाकों में पुलिस की गश्त, दिल्ली में बढ़ाई सुरक्षा; बिना वर्दी के पुलिसकर्मी रख रहे नजर
किस वर्ष कितने प्रतिशत परिवारों ने बनाई पटाखे जलाने की योजना
वर्ष परिवार
2018 32%
2019 35%
2020 00%
2021 32%
2022 39%
सर्वे में भाग लिया 10,000 परिवार (69 प्रतिशत पुरुष 31 प्रतिशत महिलाएं)