Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 25, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Delhi Fire: दिल्ली के प्रेम नगर में इमारत में लगी भीषण आग, एक ही परिवार के चार लोगों की मौत

    Updated: Tue, 25 Jun 2024 08:44 AM (GMT+05:30)

    दिल्ली के प्रेम नगर इलाके में एक घर में आग लगने से चार लोगों की दम घुटने से जान चली गई। आग सुबह करीब साढ़े तीन बजे लगी। दो दमकल गाड़ियों ने मौके पर पह ...और पढ़ें

    जिस मकान में आग लगी है उस गली में एकत्र लोग।
    जिस मकान में आग लगी है उस गली में एकत्र लोग।

    HighLights

    1. सुबह करीब साढ़े तीन बजे लगी थी आग
    2. दमकल की दो गाड़ियों ने आग पर पाया काबू

    जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। नजफगढ़ के प्रेम नगर इलाके में हुए दर्दनाक हादसे में एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत हो गई। हादसा देर रात का है। मामले की जांच जारी है। आग कैसे लगी इसका पता लगाया जा रहा है। 

    अग्निशमन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार हादसे की सूचना देर रात करीब तीन बजे मिली। सूचना मिलते ही मौके पर दमकल की दो गाड़ियां आग पर काबू पाने पहुंची। पता चला कि आग इमारत के पहले तल पर लगी है।

    दम घुटने से हुई मौत

    जानकारी के मुताबिक, आग की शुरुआत कमरे में रखे सोफे से हुई जो फैल गई। दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया और इमारत में फंसे चार लोगों को बाहर निकालकर जाफरपुर स्थित राव तुलाराम अस्पताल पहुंचाया जहां सभी को मृत घोषित कर दिया गया। मरने वाले एक ही परिवार के हैं, जिनमें पति पत्नी और इनके दो बेटे हैं। आशंका है कि दम घुटने से इनकी मौत हुई है।

    इन लोगों की गई जान

    1. हीरा सिंह उम्र 48 वर्ष
    2. नीतू सिंह (46 वर्ष) पत्नी हीरा सिंह
    3. रोबिन पुत्र (22 वर्ष) हीरा सिंह
    4. लक्ष्य (21 वर्ष) पुत्र हीरा सिंह

    खबरें और भी