विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 21, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दिल्ली: 4 साल की बच्ची के साथ हैवानियत, दुष्कर्म के बाद हत्या

By Amit MishraEdited By:
Published: Mon, 21 Nov 2016 09:36 PM (IST)Updated: Mon, 21 Nov 2016 09:55 PM (IST)

दिल्ली में एक 4 साल की मासूम की हत्या का मामला सामने आया है। बच्ची की दुष्कर्म के बाद हत्या की गई है।

News Article Hero Image

नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। रविवार रात से गायब चार वर्षीय बच्ची की केशवपुरम इलाके में एक हैवान ने दुष्कर्म के बाद बेरहमी से हत्या कर दी। सोमवार सुबह बच्ची का शव रेलवे के खंडहर मकान के पास पड़ा मिला। बच्ची के गाल और शरीर पर खरोंच के निशान थे।

शव उठाने पर नीचे खून भी पड़ा हुआ था। पुलिस ने अज्ञात हत्यारोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस को एक सीसीटीवी फुटेज मिला है, जिसमें एक शख्स बच्ची को गोद में ले जाते हुए दिखाई दे रहा है। आरोपी की तलाश में कई टीमों को लगाया गया है।

दिल्ली: चलती ट्रेन में हैवानियत, महिला ने दांत से काटा आरोपी का प्राइवेट पार्ट

लारेंस रोड इंडस्ट्रीयल एरिया स्थित ब्रिटानिया रेलवे लाइन के पास झुग्गी बस्ती निवासी मजदूर की बेटी रविवार रात साढ़े आठ बजे के करीब गायब हो गई थी। मूलरूप से बिहार के बेगूसराय निवासी मजदूर अपनी पत्नी के साथ बीस साल पहले दिल्ली आया था। पत्नी और 6 बेटियों के पालन पोषण के लिए वह पास में ही एक दाल गोदाम में काम करता था।

पुलिस के अनुसार रविवार शाम उसकी पांचवें नंबर की बेटी पड़ोसी बच्चों के साथ घर के बाहर खेल रही थी। करीब साढ़े आठ बजे जब मां ने देखा तो बच्ची वहां नहीं थी। परिजनों ने पड़ोसियों के साथ आसपास खोजबीन की और रात साढ़े दस बजे पुलिस को सूचना दी। केशवपुरम पुलिस ने भी बच्ची को तलाश किया। वहींं, परिजन रात भर भटकते रहे। सुबह बच्ची का शव रेलवे के खंडहर मकानों में मिला तो क्षेत्र में हड़कंप मच गया।

दिल्ली ट्रेड फेयर में सक्रिय है 'महिला चोर' गिरोह, मां-बेटी गिरफ्तार

घटना स्थल पर मिली चप्पल

घटनास्थल पर पुलिस को एक चप्पल भी मिली है, जो हत्यारोपी के होने की आशंका है। गोदाम के पास ही लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में एक शख्स बच्ची को ले जाता हुआ दिखाई दिया। परिजनो ने हुलिया देखकर आरोपी के बारे में अंदाजा लगाया। शक जाहिर करने पर पुलिस बच्ची के घर के बगल वाली गली में एक झुग्गी में पहुंची। जहां पर संदिग्ध युवक गायब मिला। पुलिस सूत्रों की मानें तो संदिग्ध युवक भी बेगूसराय का रहने वाला है। वह पेशे से ड्राइवर है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।