विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 14, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Delhi Free Parking: वाहन चालकों के लिए गुड न्यूज, दिल्ली के इस इलाके में मिलेगी फ्री कार पार्किंग

Updated: Thu, 14 Mar 2024 01:40 PM (IST)

Delhi Free Parking राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पार्किंग एक बड़ी समस्या है। ऐसे में अगर आपको यहां मुफ्त में पार्किंग की सुविधा मिल जाए तो इससे बड़ी रा ...और पढ़ें

Delhi Free Parking: वाहन चालकों के लिए गुड न्यूज, दिल्ली के इस इलाके में मिलेगी फ्री कार पार्किंग
Delhi Free Parking: वाहन चालकों के लिए गुड न्यूज, दिल्ली के इस इलाके में मिलेगी फ्री कार पार्किंग

HighLights

  1. ईस्ट ऑफ कैलाश में निश्शुल्क पार्किंग शिलान्यास
  2. पार्किंग में एक साथ खड़ी हो सकेंगी 100 गाड़ियां

जागरण संवाददाता, दक्षिणी दिल्ली। भाजपा दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा, दक्षिणी दिल्ली लोकसभा सांसद रमेश बिधूड़ी, दिल्ली विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष रामवीर सिंह बिधूड़ी ने बुधवार को ईस्ट ऑफ कैलाश स्थित निश्शुल्क पार्किंग का शिलान्यास किया।

स्थानीय लोग काफी समय से पार्किंग बनाने की मांग कर रहे थे। इस मौके पर श्रीनिवासपुरी पार्षद राजपाल सिंह ने बताया कि पार्किंग बनने से स्थानीय लोगों को राहत मिलेगी। अब उन्हें इधर-उधर अपने वाहन खड़े नहीं करने पड़ेंगे।

उन्होंने बताया कि काफी प्रयास के बाद लोगों की समस्या का समाधान करने का प्रयास किया गया। ईस्ट आफ कैलाश जी ब्लाक पुलिया के पास बनने वाली पार्किंग का निर्माण 17 लाख रुपये की लागत किया जाएगा। यहां पर एक साथ 100 कारों को खड़ा किया जा सकेगा।

Also Read-

Delhi Free Parking: नगर निगम ने दिल्ली की इन 60 पार्किंग को किया फ्री, आप भी उठा सकते हैं लाभ

Delhi Market: दिल्ली की 93 साल पुरानी मार्केट में फ्री मिलेगी कार पार्किंग, बस करनी होगी ऐसे शॉपिंग

आठ हजार से ज्यादा के हुए चालान

दिल्ली यातायात पुलिस ने दोपहिया वाहन पर तीन सवारी बैठाकर चलाने के के खतरे को देखते हुए इसे रोकने के लिए अपने प्रयास तेज कर दिए हैं। यातायात पुलिस ने दोपहिया वाहन पर तीन सवारी बैठाने पर ठोस कार्रवाई शुरू की है। दोपहिया पर तीन सवारी के मामलों की तुरंत पहचान करने के लिए शहर भर में अपने निगरानी तंत्र को बढ़ाया है और अतिरिक्त कर्मियों को तैनात किया गया है।

2022-23 के मुकाबले 2024 में बढे़ मामले 2024 के दौरान, 2022 और 2023 की समान अवधि की तुलना में, दिल्ली यातायात पुलिस ने 2024 के जनवरी और फरवरी में दो पहिया वाहन पर तीन सवारी बैठाने के विरुद्ध चलाए गए विशेष अभियान के दौरान 8015 चालान किए, जबकि 2022 में 4216 और 2023 में 6225 चालान किए गए थे।

जो बताने को काफी है कि 2024 में मामले बढे़ हैं। दिल्ली का पश्चिमी हिस्सा अन्य इलाको के मुकाबले दोपहिया वाहनों पर तीन सवारी बैठाने के मामले में आगे रहा है। इन दस इलाकों में जनवरी व फरवरी में दोपहिया वाहन पर तीन सवारी बैठाने के सबसे ज्यादा चालान हुए हैं।

      स्थान      चालान

  • नजफगढ़             452
  • भजनपुरा             401
  • संगम विहार         361
  • नांगलोई              328
  • करोलबाग           314
  • पश्चिम विहार        312
  • शहादरा              311
  • बदरपुर               289
  • द्वारका                273
  • नंदनगरी              251